फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Session Updates in Hindi Special Session of Delhi Assembly Today

Delhi Assembly: विधानसभा परिसर में BJP का विरोध प्रदर्शन, विशेष सत्र की कार्यवाही जारी, महिला आरक्षण पर चर्चा

Tue, 28 Apr 2026 01:17 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 28 Apr 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Session Updates in Hindi Special Session of Delhi Assembly Today
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : ANI

महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में गिरने के विरोध में दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया। काली पट्टी बांधकर भाजपा विधायक सदन में पहुंचे हैं। दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही जारी है। सदन में महिला आरक्षण पर चर्चा हो रही है। सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में भाजपा विधायकों ने संसद में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली विधानसभा का पांचवां विशेष सत्र मंगलवार यानी आज सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। विधानसभा की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


महिला आरक्षण बिल पर दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'कांग्रेस ने भारत की आधी आबादी का अधिकार छीना है। कांग्रेस पिछले कई वर्षों से कहती रही कि हम आरक्षण लाएंगे। आधी आबादी के साथ जो धोखा किया है तो उसके खिलाफ आज निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। महिला आरक्षण जरूरी है। आज हमारी बहनों और बेटियों को उनका अधिकार देना जरूरी है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा, 'विपक्ष के लोगों ने महिलाओं का हक (महिला आरक्षण विधेयक) मारा है। प्रधानमंत्री मोदी की मंशा थी कि 850 सीटें करने के बाद 2029 में महिलाओं को उनका हक दिया जाएगा, विपक्ष द्वारा उस हक को रोका गया है। दिल्ली और देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं कर रही है। इसी के लिए आज सेशन बुलाया गया है। निंदा प्रस्ताव पेश होगा और फिर पास होगा। भाजपा सभी महिलाओं को हक दिलाने का काम करेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed