फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly receives bomb threat for the third time in three days

Delhi NCR News: दिल्ली विधानसभा को तीन दिनों में लगातार तीसरी बार बम की धमकी मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली और इसकी सूचना पुलिस आयुक्त को दी गई। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन में यह बात कही। गुप्ता ने बताया कि विधानसभा में विस्फोट की धमकी देने वाले ईमेल की जांच के लिए पुलिस अधिकारी शुक्रवार को विधानसभा पहुंचे थे। ये ईमेल 24 मार्च एवं 26 मार्च के बीच प्राप्त हुए थे। गुप्ता ने कहा कि पुलिस से मामले की जांच में कोई ढिलाई न बरतने का अनुरोध किया है। उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि यह मुद्दा गंभीर है। अध्यक्ष ने कहा कि कुछ ईमेल अलग-अलग संगठनों ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें भेजे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। विधानसभा सचिवालय को निर्देश दिया गया है कि सीसीटीवी कैमरों से पर्याप्त निगरानी सुनिश्चित की जाए और रिकॉर्ड रखने के लिए कंप्यूटरीकृत प्रवेश व्यवस्था रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article