{"_id":"5e4223688ebc3ee5b95353d3","slug":"delhi-assembly-elections-result-2020-bjp-poster-shows-parajay-se-nirash-nahi-hote","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पहले ही मान ली थी हार, पोस्टर में लिखा 'पराजय से निराश नहीं होते'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पहले ही मान ली थी हार, पोस्टर में लिखा 'पराजय से निराश नहीं होते'
Tue, 11 Feb 2020 07:05 PM IST
ललित फुलारा
डिजिटल ब्यूरो,अमर उजाला,नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 11 Feb 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
दिल्ली भाजपा के कार्यालय में लगा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव नतीजों के दिन भाजपा दफ्तर में लगे पोस्टरों ने सभी का ध्यान खींचा। गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीरों के साथ लगे इन पोस्टर में लिखा था, ‘विजय से हम अहंकारी नहीं होते, हार से हम निराश नहीं होते।’ यह शायद दुर्लभ पोस्टरों में से एक है, जिसमें भाजपा ने हार की बात की है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
दिल्ली चुनाव में भाजपा के जोरदार अभियान के पीछे अमित शाह की अहम भूमिका रही। दिल्ली में भाजपा के 200 से ज्यादा सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और कई मुख्यमंत्रियों ने प्रचार किया। भाजपा का मुख्य अभियान शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन पर केंद्रित रहा था।
इस पोस्टर से साफ हो गया था कि भारतीय जनता पार्टी ने हार मान ली है। गौरतलब है कि इस विधानसभा चुनाव में सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिखाया गया था।
साल 2015 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने ही दिल्ली में सरकार बनाई थी और 70 सीटों में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, भाजपा के खाते में सिर्फ तीन सीटें आई थीं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भी सुबह आठ बजे से जैसे ही रुझान आने शुरू हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में लगे पोस्टर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
हालांकि, इस बीच भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी उत्साहित बने रहे। उन्होंने सुबह बयान देते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा अपनी सरकार बनाने जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। 'आप' कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से नारों के साथ जीत की खुशी मनाई।