फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections: Nomination withdrawal will be held on Monday

Delhi Assembly Elections : आज पता चलेगा चुनाव मैदान में कितने उम्मीदवार, नामांकन वापस लेने का दिन है सोमवार

Mon, 20 Jan 2025 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 06:10 AM IST
सार

सोमवार को नामांकन वापस लेने के बाद पता चलेगा कि चुनावी रण में कितने उम्मीदवार हैं। शनिवार देर रात तक चली जांच में 1522 नामांकन पत्रों में से 803 रद्द कर दिए गए थे।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections: Nomination withdrawal will be held on Monday
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों की संख्या 719 रह गई है। सोमवार को नामांकन वापस लेने के बाद पता चलेगा कि चुनावी रण में कितने उम्मीदवार हैं। शनिवार देर रात तक चली जांच में 1522 नामांकन पत्रों में से 803 रद्द कर दिए गए थे।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि जो उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, वे सोमवार को अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद पता चलेगा कि दिल्ली में कुल कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मुंडका, रोहतास नगर व जनकपुरी से 16, लक्ष्मी नगर से 15, बुराड़ी, आदर्श नगर व ओखला से 14, सीलमपुर, कालकाजी, विकासपुरी, द्वारका व मटियाला विधानसभा क्षेत्र से 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं, रोहतास नगर में सबसे कम पांच उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed