फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections: Know record of candidate on KYC app

Delhi Assembly Elections : केवाईसी एप पर जानें नेताजी का आपराधिक रिकॉर्ड, मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग की पेशकश

Fri, 17 Jan 2025 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Jan 2025 01:35 AM IST
सार

मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग द्वारा तैयार नो योर कैंडिडेट (केवाईसी ईसीआई) मोबाइल एप बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। यह एप नागरिकों को उनके क्षेत्र के प्रत्याशियों की शिक्षा, आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections: Know record of candidate on KYC app
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो जाएगी। मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग द्वारा तैयार नो योर कैंडिडेट (केवाईसी ईसीआई) मोबाइल एप बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। यह एप नागरिकों को उनके क्षेत्र के प्रत्याशियों की शिक्षा, आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन


उम्मीदवारों की जानकारी के लिए एप को चुनाव आयोग ने पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान लाॅन्च किया था। केवाईसी एप से लोग जान सकते हैं कि प्रमुख पार्टियों के लिए उनकी सीट पर कौन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। एप से मतदाता अपने प्रत्याशियों की शिक्षा व आपराधिक रिकॉर्ड इत्यादि की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


इस एप में उम्मीदवार द्वारा रिटर्निंग अधिकारी को दिए गए प्रपत्रों को अपलोड किया जाता है, जिसे कोई भी आम नागरिक अपने मोबाइल पर एक क्लिक पर देख सकता है। एप के जरिये प्रत्याशी का कोई आपराधिक इतिहास है या नहीं, वह कितने पढ़े-लिखे हैं, उम्र क्या है, पिता कौन हैं जैसी तमाम जानकारियां घर बैठे आप अपने मोबाइल फोन पर हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप को ऐसे करें डाउनलोड और उपयोग

  • गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से केवाईसी-ईसीआई एप डाउनलोड करें।
  • एप खोलें और ''आगे बढ़ें'' पर टैप करें।
  • 'सिलेक्ट क्राइटेरिया'' बॉक्स पर क्लिक करें।
  • संसदीय निर्वाचन जनरल और बाई इलेक्शन, विधानसभा निर्वाचन जनरल और बाई इलेक्शन के ऑप्शन मिलेंगे। इसमें विधानसभा निर्वाचन जनरल 2025 को चुनें।
  • सिलेक्ट स्टेट वाले ऑप्शन में एनसीटी ऑफ दिल्ली चुनें। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मसलन विधानसभा सीट का नाम दर्ज करें। उदाहरण के लिए नई दिल्ली दर्ज सब्मिट करें। सबसे ऊपर इस सीट से नामांकन करने वाले उम्मीदवारों के नाम आएंगे।
  • इसमें जिस उम्मीदवार का नाम, उसकी पार्टी, विधानसभा क्षेत्र और राज्य का नाम होगा, क्लिक करने पर उम्मीदवार का पूरा नाम, पिता का नाम, पार्टी का नाम, लिंग, पता, राज्य, विधानसभा क्षेत्र होगा।
  • नीचे ही एफीडेविट का ऑप्शन होगा। क्लिक करने पर उम्मीदवार द्वारा निर्वाचन आयोग को दी गई जानकारी होगी। इसमें उम्मीदवार से संपर्क के लिए जरूरी मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के साथ उसकी सोशल मीडिया की आईडी यानी फेसबुक, एक्स पूर्व में ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब के साथ अन्य जानकारियां होंगी।
  • एफिडेविट के नीचे ही अगर किसी उम्मीदवार का नो क्रिमिनल एंटेसेडेंट हरे रंग के साथ दिखाई देता है तो इसका मतलब उस उम्मीदवार के खिलाफ कोई आपराधिक केस नहीं है। अगर किसी उम्मीदवार के खिलाफ व्यूव क्रिमिनल एंटेसेडेंट डिटेल का कॉलम लाल रंग से दिखाई देता है तो इसका मतलब उम्मीदवार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज है। क्लिक करने पर उम्मीदवार के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमे की जानकारी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed