फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections: Congress will provide 300 units of free electricity, cylinder worth Rs 500

Delhi Assembly Elections : 300 यूनिट मुफ्त बिजली देगी कांग्रेस, 500 रुपये का सिलिंडर; हर माह मिलेगी राशन किट

Fri, 17 Jan 2025 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Jan 2025 05:44 AM IST
सार

कांग्रेस ने दिल्लीवासियों के लिए रसोई गैस सिलिंडर 500 रुपये में देने और हर महीने राशन किट की व्यवस्था करने का वादा किया। किट में पांच किलो चावल, दो किलो चीनी, छह किलो दाल, एक लीटर तेल और 250 ग्राम चाय पत्ती शामिल होगी। साथ ही, प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस जनता से किए गए वादों को पूरा करती है। 

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections: Congress will provide 300 units of free electricity, cylinder worth Rs 500
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दिल्ली की जनता को लुभाने के लिए महंगाई मुक्ति और फ्री बिजली योजना की घोषणा की।

विज्ञापन


कांग्रेस ने दिल्लीवासियों के लिए रसोई गैस सिलिंडर 500 रुपये में देने और हर महीने राशन किट की व्यवस्था करने का वादा किया। किट में पांच किलो चावल, दो किलो चीनी, छह किलो दाल, एक लीटर तेल और 250 ग्राम चाय पत्ती शामिल होगी। साथ ही, प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस जनता से किए गए वादों को पूरा करती है। 
विज्ञापन


तेलंगाना में उनकी सरकार ने 13 माह में किसानों का कर्ज माफ किया, बेरोजगारों को नौकरी दी और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा जैसी सुविधाएं दीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली में भी कांग्रेस अपने वादे निभाएगी। वहीं, रेड्डी ने आप और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलंगाना में शराब घोटाले के छोटे पार्टनर को हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दिल्ली में सरगना को हराने का समय आ गया है। भाजपा और आप ने जनता को झूठे सपने दिखाए, लेकिन उनका जीवन बेहतर करने के लिए कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने चांद पर पहुंचने और केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को पेरिस बनाने के सपने दिखाए, लेकिन दोनों ने जमीनी स्तर पर विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए।

न्याय यात्रा और नई योजनाएं : देवेंद्र यादव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि एक महीने तक चली दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान पार्टी ने जनता की समस्याओं को समझा और समाधान के लिए पांच गारंटियां पेश कीं। इनमें प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह, जीवन रक्षा योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और युवाओं के लिए नौकरी के पहले साल में 8500 रुपये देने का वादा शामिल है।


भाजपा और आप दोनों ने दिल्ली को भ्रष्टाचार व कुशासन में धकेल दिया है। कांग्रेस जनता को पारदर्शी प्रशासन और विकास का वादा करती है। वहीं, प्रदेश प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वादों को पूरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed