फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2025: Tough competition on the seat with highest number of voters

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : सबसे ज्यादा मतदाताओं वाली सीट पर कड़ा मुकाबला, कई जगह कांटे की रहेगी टक्कर

Wed, 05 Feb 2025 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा मोहम्मद बिलाल, नई दिल्ली
मोहम्मद बिलाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 Feb 2025 02:18 AM IST
सार

इस चुनाव में जहां सबसे अधिक मतदाताओं वाली सीटों पर प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा, वहीं सबसे कम मतदाताओं वाली सीटों पर भी हार-जीत का अंतर दिलचस्प रहने वाला है। पार्टियों की चुनावी रणनीति भी मतदाताओं की संख्या पर निर्भर रही। कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि मतदाताओं की संख्या से ही नंबर गेम तय होगा।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2025: Tough competition on the seat with highest number of voters
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव में जहां सबसे अधिक मतदाताओं वाली सीटों पर प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा, वहीं सबसे कम मतदाताओं वाली सीटों पर भी हार-जीत का अंतर दिलचस्प रहने वाला है। पार्टियों की चुनावी रणनीति भी मतदाताओं की संख्या पर निर्भर रही। कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि मतदाताओं की संख्या से ही नंबर गेम तय होगा।

विज्ञापन


दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण चुनाव परिणामों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। विकासपुरी सबसे अधिक मतदाताओं वाली सीट है। यहां 4.64 लाख मतदाता है। सीट पर आप से महेंद्र यादव, भाजपा से डॉ. पंकज कुमार सिंह, कांग्रेस से जितेंद्र सोलंकी मैदान में हैं। मटियाला सीट पर 4.54 लाख मतदाता हैं। यहां आप से सुमेश शौकीन, भाजपा से संदीप सहरावत, कांग्रेस से रघुविंदर शौकीन मैदान में है। बुराड़ी सीट पर 4.26 लाख मतदाता हैं। यहां आप से संजीव झा, जदयू से शैलेंद्र कुमार, कांग्रेस मंगेश त्यागी मैदान में है। ओखला सीट पर 3.80 लाख मतदाता है। यहां आप से अमानतुल्लाह खान, भाजपा से मनीष चौधरी, कांग्रेस से अरीबा खान मैदान में हैं।
विज्ञापन


बवाना सीट पर 3.84 लाख मतदाता है। यहां आप से जय भगवान, भाजपा से रविंदर कुमार (इंद्रराज), कांग्रेस से सुरेंद्र कुमार मैदान में है। वहीं दिल्ली कैंट पर सबसे कम 79 हजार 667 मतदाता हैं। आप से वीरेंद्र सिंह कादियान, भाजपा से भुवन करण सिंह तंवर, कांग्रेस से प्रदीप कुमार उपमन्यु मैदान में हैं। नई दिल्ली सीट पर 1.08 लाख मतदाता है। यहां आप से अरविंद केजरीवाल, भाजपा से प्रवेश वर्मा, कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में है। चांदनी चौक पर 1.26 लाख मतदाता है। यहां आप से पुनर्दीप सिंह साहनी, भाजपा से सतीश जैन, कांग्रेस से मुदित अग्रवाल मैदान में है। मटिया महल पर 1.29 लाख मतदाता है। यहां आप से आले मोहम्मद इकबाल, भाजपा से दीप्ति इंदौरा, कांग्रेस से आसिम अहमद खान मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगपुरा में 1.48 लाख मतदाता हैं। यहां आप से मनीष सिसौदिया, भाजपा से तरविंदर सिंह मारवाह, कांग्रेस के फरहाद सूरी मैदान में है। दिल्ली विधानसभा में अधिक मतदाताओं वाली सीटों पर हार-जीत का अंतर बड़ा हो सकता है, क्योंकि यहां कुल मतों की संख्या ज्यादा होती है। वहीं, कम मतदाताओं वाली सीटों पर कम अंतर से भी जीत-हार तय हो सकती है। इस बार मतदान प्रतिशत और मतदाताओं की सक्रियता भी अहम भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed