{"_id":"5e267fdd8ebc3e4ae16db316","slug":"delhi-assembly-elections-2020-when-bjp-congress-aap-workers-meet-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब हुआ भाजपा, कांग्रेस और आप का आमना-सामना, एक साथ लहराए झंडे, जमकर लगे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब हुआ भाजपा, कांग्रेस और आप का आमना-सामना, एक साथ लहराए झंडे, जमकर लगे नारे
Tue, 21 Jan 2020 10:06 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कांग्रेस और आप से समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान सोमवार को पहली बार भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का आमना-सामना देखने को मिला। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर जिला कार्यालय में तीनों ही पार्टी के अलग-अलग सीटों से प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने पहुंच रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे का वक्त था।
विज्ञापन
इसी बीच पटपड़गंज से भाजपा प्रत्याशी रवि नेगी, इसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण रावत और गांधी नगर से आप प्रत्याशी नवीन चौधरी अपने समर्थकों के साथ जिला कार्यालय पहुंचे। दो अलग-अलग गेट से प्रवेश के बाद भी कार्यालय में एक जगह आकर तीनों ही पार्टी के प्रत्याशी और समर्थक आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
कोई मोदी-मोदी के नारे लगा रहा था तो कोई केजरीवाल की जय-जयकार कर रहा था। कांग्रेस के समर्थक भी पीछे नहीं थे। उन्होंने सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के नारे लगाने शुरू कर दिए। नारेबाजी का ये सिलसिला इस कदर बढ़ा कि पूरे कार्यालय में आवाज गूंजने लगी।
विज्ञापन
काफी देर तक समर्थकों के बीच एक तरह की नारेबाजी देखने को मिल रही थी। प्रशासन भी ये सब देखकर अलर्ट हो गया। तीनों पार्टियों के समर्थकों को आपस में ऐसे उलझते देख अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए प्रत्याशियों को नामांकन के लिए प्रवेश कराया और समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की।