फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election 2020: आप के घोषणापत्र से लेकर मोदी की रैली तक...चुनाव का हर अपडेट

Tue, 04 Feb 2020 07:20 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 04 Feb 2020 07:20 PM IST
खास बातें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। सभी पार्टी के दिग्गजों ने मैदान में उतर कर अपने-अपने उम्मीदवारों का साहस बढ़ाना शुरू कर दिया है। जनता के सामने वादों और योजनाओं की लिस्ट फिर से पढ़ी जा रही है। ऐसे में आपके लिए चुनाव से संबंधित हर खबर महत्वपूर्ण है। यहां एक साथ पढ़ें दिल्ली के चुनावी घमासान की हर खबर-
 

विज्ञापन
Delhi Election 2020 Live Updates News Arvind Kejriwal AAP BJP Congress
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:19 PM, 04-Feb-2020
अमित शाह ने केजरीवाल पर पलटवार किया, उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी ने हमें सीएम उम्मीदवार घोषित करने और डिबेट करने की चुनौती दी है। इसके लिए सीएम उम्मीदवार घोषित करने की जरुरत नहीं है। वो केवल हमे जगह और समय बता दें, भाजपा के लोग डिबेट करने पहुंच जाएंगे। जहां तक सीएम की बात है तो, दिल्ली के लोग ही हमारे सीएम हैं।  
 
07:05 PM, 04-Feb-2020
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग ये मांग कर रहे हैं कि भाजपा अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करे। लोग जानना चाहते हैं कि वो किसके लिए वोट कर रहे हैं। अगर भाजपा मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा नहीं करती तो लोगों के वोट गड्ढे में जाएंगे। 
 
विज्ञापन
06:54 PM, 04-Feb-2020
संगम विहार रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा एक रिपोर्ट के अनुसार सात सैक्टरों में साढ़े तीन करोड़ नौकरियां कम हो गई हैं। मगर प्रधानमंत्री ने इसका जिक्र कभी नहीं किया। क्या पीएम बता सकते हैं कि ये रोजगार का घटना संयोग है यो प्रयोग है?
 
06:42 PM, 04-Feb-2020
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली के संगम विहार में रैली को संबोधित करने पहुंची।
 
06:04 PM, 04-Feb-2020

मोतीनगर में शाह का रोड शो

भाजपा दिल्ली चुनाव में लगातार ताकत झोंक रही है। मंगलवार शाम मोतीनगर विधानसभा क्षेत्र में गृहमंत्री अमित शाह ने रोड शो कर पार्टी का प्रचार किया।
05:38 PM, 04-Feb-2020

करोलबाग में प्रचार में जुटे भाजपा नेता

दिल्ली की कोरलबाग विधानसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा नेता बैजयंत पांडा ने भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार कर लोगों से वोट की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:10 PM, 04-Feb-2020

शाहीन बाग पर बोले अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 11 फरवरी को नतीजे आते ही शाहीन बाग भी साफ होना शुरू हो जाएगा, इसका मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। 
04:56 PM, 04-Feb-2020
राहुल ने कहा कि चीन में वायरस के बाद आज पूरी दुनिया पूछ रही है कि क्या हिंदुस्तान 'मेड इन इंडिया' कर सकता है? लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार सबकुछ बेचने में लगी हुई है, शायद ये लोग ताज महल को भी बेच दें। अगर सही मायने में 'मेड इन इंडिया' कर दिया जाए तो बेरोजगारी की समस्या खत्म हो जाएगी, लेकिन मोदी और केजरीवाल को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। ये लोग केवल हमें अक दूसरे से लड़ाना चाहते हैं।
04:46 PM, 04-Feb-2020

जंगपुरा में राहुल गांधी की पहली रैली

हमारे यहां आजकल हर रोज पाकिस्तान-पाकिस्तान हो रहा है, लेकिन हमारे कांग्रेस में एक स्थानीय नेता हैं जिन्होंने पाकिस्तान में जाकर हिंदुस्तान के नारे लगाए थे, ऐसा भाजपा का कोई नेता कर सकता है क्या? चुनाव हारने के बाद भी हमारे स्थानीय नेता आपके बीच थे, लेकिन आम आदमी पार्टी या भाजपा के विधायकों के दरवाजे आपके लिए खुले हैं क्या?

उन्होंने जनता से कांग्रेस का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि देश में पीएम मोदी और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने बेरोजगारी के लिए कुछ नहीं किया। 
04:38 PM, 04-Feb-2020

यह माहौल कई लोगों की नींद उड़ा रहा है: मोदी

मोदी ने कहा कि मतदान से चार दिन पहले भाजपा के पक्ष में ऐसा माहौल कई लोगों की नींद उड़ा रहा है। कल पूर्वी दिल्ली में और यहां द्वारका में ये साफ हो गया कि 11 फरवरी को क्या परिणाम आने वाला है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed