फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2020 Mamta Banerjee TMC supports AAP Derek O Brien tweets

Delhi Election 2020: 'आप' को मिला ममता का साथ, टीएमसी ने किया समर्थन का एलान

Thu, 30 Jan 2020 12:15 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 30 Jan 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 Mamta Banerjee TMC supports AAP Derek O Brien tweets
ममता बनर्जी-अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद डेरेक ओ’ ब्रायन ने आप उम्मीदवारों का प्रचार करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड कर लोगों से उन्हें वोट देने की अपील की है।

विज्ञापन


ओ’ ब्रायन ने ट्वीट किया कि, 'आम आदमी पार्टी के राजेन्द्र नगर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार राघव चड्ढा को वोट दें। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और सभी ‘आप’ उम्मीदवारों को वोट दें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरेक ओ ब्रायन ने दिल्ली के रजिंदर नगर से वीडियो बनाते हुए कहा कि शिक्षा, बिजली, पानी, प्रदूषण, जो मिला आम आदमी पार्टी ने उस क्षेत्र में काम कर के दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने ईवीएम पर आम आदमी पार्टी का बटन नंबर बताते हुए कहा कि यहां से राघव चड्ढा आप के उम्मीदवार हैं। 

ब्रायन ने कहा कि राघव रजिंदर नगर के ही रहने वाले हैं। यहीं पले-बढ़े हैं, युवा चेहरा हैं, इसलिए आप राघव के लिए वोट करें। आम आदमी पार्टी के लिए वोट करें। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में आम आदमी पार्टी के बेहतरीन नतीजे की भी कामना की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed