फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Elections 2020: चुनावी घमासान तेज, शाह ने की रैली तो केजरीवाल ने किया रोड शो

Mon, 27 Jan 2020 08:18 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 27 Jan 2020 08:18 PM IST
खास बातें

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी पार्टियों के प्रचार, प्रसार और रैलियों का दौर भी जारी है। पार्टियों और उम्मीदवारों ने मैदान में उतरने के लिए कमर कस ली है। ऐसे में दिल्ली की हर चुनावी हलचल से अपडेट रहने के लिए यहां पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 live news of BJP Congress AAP updates
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

08:11 PM, 27-Jan-2020
केजरीवाल का पलटवार 

केजरीवाल ने अमित शाह को जवाब देते हुए कहा कि शरजील ने असम को देश से अलग करने की बात कही। ये बेहद गंभीर है। आप देश के गृह मंत्री हैं। आपका यह बयान निकृष्ट राजनीति है। आपका धर्म है कि आप उसे तुरंत गिरफ्तार करें। उसे ये ऐसा कहे दो दिन हो गए। आप उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे? क्या मजबूरी है आपकी? या अभी और गंदी राजनीति करनी है? 
 
07:50 PM, 27-Jan-2020
नड्डा बोले- कमल का बटन इतनी तेज दबाएं कि...

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- मित्रों, कमल का बटन इतनी तेज दबाएं कि सबको समझ में आ जाए कि जिनके विचार गलत हैं, उनके दबा दिया गया है। 


 
विज्ञापन
05:34 PM, 27-Jan-2020
गांधीनगर में केजरीवाल का रोड शो


 
05:30 PM, 27-Jan-2020
रिठाला में शाह की रैली

रिठाला में अमित शाह ने कहा- मैं आपके सामने कह कर जाता हूं कि 8 तारीख को भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली की सारी झुग्गी-झोपड़ी की जगह मकान देने का काम नरेंद्र मोदी सरकार करने वाली है। 



शाह ने कहा, आपने शरजील इमाम का वीडियो देखा होगा, जिसमें वह कह रहा है कि मुर्गे की गर्दन काटो, भारत से उत्तर-पूर्व को काट दो। उसने भारत के टुकड़े करने की बात कही। मोदी सरकार ने दिल्ली पुलिस से कहा और इस मामले में देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। केजरीवाल जी, क्या आप शरजील इमाम के साथ हैं या नहीं? क्या आप शाहीन बाग के लोगों पक्ष में हैं या नहीं, लोगों के सामने इसे स्पष्ट कीजिए।  


 
02:52 PM, 27-Jan-2020
अधीर रंजन चौधरी का पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- तीन तलाक विधेयक के दौरान मोदी जी मुस्लिम महिलाओं के लिए आंसू बहा रहे थे। अब उन्हें उन्हीं मां-बहनों से मिलना चाहिए जो कई हफ्तों से शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रही हैं। 
 
 
02:11 PM, 27-Jan-2020

गंदी राजनीति कर रही है भाजपा: केजरीवाल

शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर अरविंद केजरीवाल ने आज भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा गंदी राजनीति कर रही है। भाजपा नहीं चाहती कि रास्ते खुलें। शाहीन बाग में बंद रास्ते की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। भाजपा के नेताओं को तुरंत शाहीन बाग जाकर बात करनी चाहिए और रास्ता खुलवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:59 PM, 27-Jan-2020

केजरीवाल ने लॉन्च की वेबसाइट

सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'केजरीवाल आपके द्वार' नाम की वेबसाइट लॉन्च की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप की सरकार के 5 साल के काम बताने के लिए मैं आपके घर आया हूं। दरवाजे पर खड़ा हूं।
01:50 PM, 27-Jan-2020

सफाई कर्मचारी यूनियन नेता संजय गहलोत आप में शामिल

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के दिल्ली अध्यक्ष संजय गहलोत ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल की उपस्थिति में आप का दामन थामा। 
 
12:46 PM, 27-Jan-2020

रविशंकर प्रसाद ने कहा- शाहीन बाग में भारत को तोड़ने वाले लोग हैं

केजरीवाल पर हमला करते हुए रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि शाहीन बाग एक विचार बन चुका है। यहां टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग हैं। राहुल गांधी खामोश हैं, केजरीवाल भी इस पर खामोश हैं। वो शाहीन बाग क्यों नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में भारत को तोड़ने वाले लोग हैं। शाहीन बाग से एंबुलेंस नहीं निकलने दिया जा रहा, बच्चों को स्कूल न भेजकर धरने पर बैठा दिया है। रविशंकर प्रसाद ने ये भी आरोप लगाया कि इन लोगों को कई बार कहा जा चुका है कि सीएए से किसी भारतीय की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है फिर यह धरना चल रहा है। यहां आपत्ति की कोई वजह नहीं है।
12:26 PM, 27-Jan-2020
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नरेला के बाद बवाना में भी रोड शो कर जनता से आम आदमी पार्टी के लिए वोटों की अपील की। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed