{"_id":"5e2ff38f8ebc3e8d4304851e","slug":"delhi-assembly-elections-2020-kejriwal-holds-road-show-in-karawal-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Elections 2020: केजरीवाल के रोड शो में उमड़ी लोगों की भीड़, छतों से बरसाए गए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Elections 2020: केजरीवाल के रोड शो में उमड़ी लोगों की भीड़, छतों से बरसाए गए फूल
Tue, 28 Jan 2020 02:36 PM IST
प्राची प्रियम
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में अपने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हर रोज होने वाले रोड शो में जनता की भीड़ देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसे कितना समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को केजरीवाल ने करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।
विज्ञापन
इस दौरान उनके समर्थन में सड़कों पर जनता की भारी भीड़ उमड़ी। जो लोग रोड शो में शामिल थे उनके अलावा भी भारी संख्या में लोग घरों से निकल आए। कई घरों की महिलाओं ने छत पर चढ़ कर केजरीवाल पर फूलों से वर्षा की। वहीं मुख्यमंत्री को देख करावल नगर के एक प्राइमरी स्कूल के बच्चे छत पर चढ़ आए और हाथ हिला कर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
वहीं कुछ क्षेत्रों में लोगों ने केजरीवाल का काफीला देख उनके साथ ढेर सारी सेल्फी ली। बारिश का मौसम होने के बावजूद भी रोड शो में किसी तरह की अड़चन नहीं आई। कार्यकर्ताओं से लेकर जनता तक, सबमें चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
मालूम हो कि केजरीवाल दिल्ली के मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की तमाम कोशिशें कर रहे हैं। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने आज ही 'मेरा वोट काम को, सीधे केजरीवाल को' नाम से एक अभियान की शुरूआत की है जिसके तहत आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आगले सात दिनों में दिल्ली के 50 लाख घरों में जाएंगे। ये नेता और कार्यकर्ता घरों में जाकर दिल्ली सरकार की गारंटी कार्ड और रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे। इसके साथ ही ये कार्यकर्ता लोगों को आप सरकार के पिछले पांच साल के काम और अगले पांच साल की योजना के बारे में भी विस्तार से बताएंगे।
इससे पहले 'केजरीवाल आपके द्वार' अभियान के नाम से आम आदमी पार्टी ने एक वेबसाइट लॉन्च की थी जिसका नाम है वेलकम केजरीवाल। इसके साथ ही एक नंबर भी जारी किया गया था।