फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2020 Kapil Mishra stands stiff after FIR lodged against him 

Delhi Election 2020: एफआईआर दर्ज होने के बाद बोले कपिल मिश्रा- मैंने सच बोला है, कानून नहीं तोड़ा

Sat, 25 Jan 2020 12:41 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 25 Jan 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 Kapil Mishra stands stiff after FIR lodged against him 
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला

चुनाव आयोग के निर्देश पर मॉडल टाउन से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्होंने शनिवार को फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जमीन पर चुनाव हार रही है इसलिए पुलिस स्टेशन और कोर्ट में कागज पर लड़ना चाहती है।

विज्ञापन




कपिल मिश्रा ने मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर कहा कि मैंने सच बोला है और किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया है। मालूम हो कि 23 जनवरी को कपिल ने ट्वीट किया था कि आठ फरवारी यानी मतदान के दिन दिल्ली में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। कपिल ने विपक्ष पर आरोप लगाया था कि वे शाहीन बाग समेत कई इलाकों को ‘मिनी पाकिस्तान’ बना रहे हैं। 
विज्ञापन

 

इसके बाद शुक्रवार को चुनाव आयोग के निर्देश पर मॉडल टाउन थाने में कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इससे पहले आयोग ने नोटिस जारी कर भाजपा नेता कपिल मिश्रा से जवाब मांगा था। साथ ही ट्विटर से उन्हें ट्वीट हटाने को भी कहा। जिसपर उन्होंने ट्वीट हटाने से इंकार करते हुए चुनाव आयोग को अपना जवाब दे दिया था।

जवाब में मिश्रा ने कहा था कि जिस तरह से शाहीन बाग में सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है, उससे पाकिस्तानी हमारे देश में कुछ भी घटनाएं करवा सकते हैं। हमें इससे बचना चाहिए। उन्होंने अपने जवाब में शाहीन बाग के लोगों से लंबे समय से बंद रास्ते को खोलने के लिए भी अपील का की थी।


जवाब में कपिल मिश्रा ने दलील दी कि न तो शाहीन बाग के लोग उनके वोटर हैं और न ही वह शाहीन बाग से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए मैं अपने ट्वीट पर पूरी तरह से अडिग हूं। कपिल ने कहा कि शाहीन बाग में आतंकी आंदोलन चलाए जा रहे हैं। उनका ट्वीट आप नेता मनीष सिसोदिया के बयान के बाद आया था। यह उनकी अपनी निजी राय है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed