फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2020 Anurag Thakur Pravesh Verma banned from BJP campaign

Delhi Election 2020: चुनाव आयोग की कार्रवाई, अनुराग पर 72 और प्रवेश पर 96 घंटे की पाबंदी

Thu, 30 Jan 2020 04:52 PM IST
Prachi Priyam प्राची प्रियम
Updated Thu, 30 Jan 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 Anurag Thakur Pravesh Verma banned from BJP campaign
प्रवेश वर्मा-अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

चुनाव आयोग ने गुरुवार को भाजपा नेताओं के भड़काऊ भाषणों और नारों पर सख्ती बरतते हुए अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर चुनाव प्रचार के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग ने अनुराग ठाकुर पर 72 घंटे और प्रवेश वर्मा पर 96 घंटे के लिए बैन लगाया है। 

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को ही आयोग ने भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से दोनों के नाम हटाने के आदेश दिए थे। मालूम हो कि अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा से पहले चुनाव आयोग द्वारा भाजपा के मॉडल टाउन प्रत्याशी कपिल मिश्रा पर भी 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया गया था। 
विज्ञापन


मालूम हो कि 27 जनवरी को रिठाला में हुई जनसभा में अनुराग ठाकुर ने भीड़ से विवादास्पद नारा लगवाया था। बाद में इस घटना का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा था कि अनुराग ठाकुर मंच से नारा लगा रहे हैं- 'देश के गद्दारों को... जिसके बाद मंच के नीचे मौजूद लोग जवाब में कहते हैं- 'गोली मारो...को'। इसे लेकर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजकर जवाब भी मांगा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 28 जनवरी को सांसद प्रवेश वर्मा ने बेहद विवादास्पद बयान दिया था। जब प्रवेश वर्मा से पूछा गया कि पिछले दिनों मनीष सिसोदिया और केजरीवाल ने शाहीन बाग के समर्थन में होने की बात की थी, इस पर आपका क्या कहना है? तब प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया कहते हैं कि वो लोग शाहीन बाग के साथ हैं और दिल्ली की जनता ये जानती है कि कुछ साल पहले जैसी आग कश्मीर में लगी थी, जो कश्मीरी पंडितों की बहन बेटियों के साथ हुआ वो यहां भी हो सकता है। वो आग यूपी में लगती रही, हैदराबाद और केरल में लगती रही आज वो आग दिल्ली के कोने में लग गई है।


शाहीन बाग में लाखों लोग इकट्ठा हो जाते हैं। दिल्ली के लोगों को इसके बारे में सोच समझकर फैसला लेना होगा। वो लोग आपके घरों में घुसकर आपकी बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म करेंगे, उन्हें मार डालेंगे। अभी समय है, मोदी जी और अमित शाह कल आपको बचाने नहीं आएंगे। आज अगर दिल्ली के लोग जाग जाएंगे तो अच्छा रहेगा। लोग आज सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और तब तक करेंगे जब तक मोदी जी प्रधानमंत्री हैं। अगर कोई और प्रधानमंत्री बन जाएगा तो कोई आपको बचाने नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed