फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2020 AAP MLA Sanjay Singh accuses Amit Shah for disturbing environment

Delhi Elections 2020: आप का अमित शाह पर हमला, दिल्ली का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं गृहमंत्री

Thu, 30 Jan 2020 06:40 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 30 Jan 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 AAP MLA Sanjay Singh accuses Amit Shah for disturbing environment
संंजय सिंह (फाइल फोटो)

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों द्वारा निकाले गए मार्च के दौरान चली गोली को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह के ट्वीट के जवाब में कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। दिल्ली में ये क्या हो रहा है। कृपया दिल्ली की कानून-व्यवस्था को संभालिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं। पहले उन्होंने अपने नेताओं से भड़काऊ भाषण दिलवाए, उसके बाद आज यह घटना हुई।

  उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली चुनावों में अपनी हार नजर आ रही है, इसलिए डर के मारे यह साजिश रच रहे हैं। इसके साथ ही संजय सिंह ने आरोप लगाया कि अमित शाह दिल्ली विधानसभा चुनाव को स्थगित कराने के लिए षड़यंत्र रच रहे हैं। 

मालूम हो कि जामिया के छात्रों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामिया से राजघाट तक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाला था। इस मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों को सामने अचानक एक युवक आ गया और प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। 

पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से एहतियात के तौर पर आईटीओ, दिल्ली गेट और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed