फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly Election Delhi police removed Kejriwal Punjab police security

Delhi Polls: दिल्ली पुलिस ने हटवाई केजरीवाल की पंजाब पुलिस की सुरक्षा, पढ़ें क्या कहता है देश का कानून?

Thu, 23 Jan 2025 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 Jan 2025 10:29 PM IST
सार

Delhi Assembly Election 2025: केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए ट्वीट किया कि आज हरि नगर में विपक्षी उम्मीदवार के लोगों को पुलिस ने मेरी जनसभा में घुसने दिया और फिर मेरी गाड़ी पर हमला करवाया। ये सब अमित शाह जी के आदेश पर हो रहा है।

विज्ञापन
Delhi assembly Election Delhi police removed Kejriwal Punjab police security
दिल्ली पुलिस ने हटाई पंजाब पुलिस की सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक तनातनी काफी बढ़ गई है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की पंजाब सुरक्षा हटा दी है। दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को जेड प्लस सुरक्षा दे रखी है। दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस को पत्र लिखकर कहा है कि अगर कोई वीआईपी दिल्ली आता है और उसे पंजाब पुलिस की सुरक्षा है तो इसकी लोकल पुलिस को सूचना देनी होगी। केजरीवाल की पंजाब पुलिस की ओर से मिली सुरक्षा हटाने पर दिल्ली की राजनीति बहुत ज्यादा गरमा गई है।

विज्ञापन

'हमने दे रखी Z+ सुरक्षा'
विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पहले ही अरविंद केजरीवाल को जेड प्लस सुरक्षा दे रखी है। ऐसे में पंजाब पुलिस के जवानों की जरूरत नहीं है। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की ओर से केजरीवाल को दी गई सुरक्षा को हटा दिया है। इसको लेकर पंजाब पुलिस के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह पत्र लिखकर कहा पंजाब पुलिस को सूचना दी गई कि अगर पंजाब से कोई वीआईपी या ऐसा शख्स जिसे सुरक्षा मिली हुई है तो पंजाब पुलिस इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को देगी। इससे दिल्ली पुलिस उस वीआईपी को मिली धमकी व उनके पद को देखते हुए पुख्ता सुरक्षा का इंतजाम कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कानून
कानूनी प्रावधान है कि एक राज्य का वीआईपी दूसरे राज्य में जाता है तो इसकी सूचना दूसरे राज्य को देनी होती है। ताकि जिस राज्य में वीआईपी जा रहा तो उसकी राज्य की पुलिस सुरक्षा को टेकओवर कर सके। फिर वीआईपी की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उस राज्य की होती है।

विज्ञापन

केजरीवाल को मिल चुकी है धमकी
पिछले दिनों आईबी ने दिल्ली पुलिस को इनपुट दिया था कि केजरीवाल की जान को खतरा है और उन पर हमला हो सकता है। खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि खालिस्तानी तत्व उन पर हमला कर सकते हैं। पिछले दिनाें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट किया था।

केजरीवाल बोले- मेरी गाड़ी पर हुआ हमला
वहीं केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए ट्वीट किया कि आज हरि नगर में विपक्षी उम्मीदवार के लोगों को पुलिस ने मेरी जनसभा में घुसने दिया और फिर मेरी गाड़ी पर हमला करवाया। ये सब अमित शाह जी के आदेश पर हो रहा है। अमित शाह जी ने दिल्ली पुलिस को बीजेपी की निजी आर्मी बना दिया है। चुनाव आयोग पर बड़े सवाल उठ रहे हैं कि एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उसके नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं और चुनाव आयोग कुछ भी प्रभावी कदम उठाने में असमर्थ है।

केजरीवाल के हमले के आरोप मनगढ़ंत: वीरेन्द्र सचदेवा
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से लगाए गए हमले के आरोपों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जितना समय चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाने व खुद पर हमले की कहानियां गढ़ने में लगा रहे हैं, यदि वह उतना ध्यान अपने प्रत्याशियों के प्रचार में लगाएं, तो शायद आप को एक-दो सीटें मिल जाएं।

सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल इससे पहले नरेला, ग्रेटर कैलाश और नई दिल्ली सहित कई जगहों पर खुद पर हमले के आरोप लगा चुके हैं। अब हरी नगर में हमले का नया आरोप लगाया गया है, जो पूरी तरह मनगढ़ंत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हरी नगर में भाजपा नहीं, बल्कि आप के भीतर ही विरोधी सक्रिय हैं। उन्होंने हरी नगर से मौजूदा विधायक राजकुमारी ढिल्लों का उदाहरण देते हुए कहा कि वह पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ बगावत कर चुनाव लड़ रही हैं। यही नहीं, आज ही आप के चार विधानसभा क्षेत्रों के लगभग 1,000 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed