फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly election: Barber cell will promote bjp.

अब नाई बताएंगे मोदी ने देश के लिए क्या किया!

Tue, 11 Nov 2014 03:53 PM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
 Delhi Assembly election: Barber cell will promote bjp.

अगली बार जब आप नाई की दुकान पर जाएं और बाल काटने के साथ वह आपको यह भी बता रहा हो कि भारतीय जनता पार्टी का कौन सा उम्मीदवार पूर्वी दिल्ली से विधान सभा चुनाव लड़ने वाला है और उसमें क्या खास बात है तो चौंकिएगा नहीं।

विज्ञापन


असल में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार का नया तरीका निकाला है। पार्टी का मानना है कि दिल्ली में लगभग 18,000 से 20,000 नाई हैं जो पार्टी के प्रचार में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन


पार्टी ने तय किया है कि जल्द ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव में शहर के नाइयों का इस्तेमाल पार्टी के प्रचार के लिए किया जाएगा। चुनाव में दिल्ली के सैलून का इस्तेमाल करने के लिए पार्टी ने बाकायदा बार्बर सेल का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बार्बर सेल' ही जुड़े बिजेंदर सिंह सैन का कहना है कि दिल्ली में हमारा बड़ा नेटवर्क है और भाजपा के प्रचार के लिए हमसे जो हो सकेगा हम करेंगे। हम चाहते हैं कि दिल्ली में एक स्थाई सरकार बने जिससे लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके।

(खबर में इस्तेमाल की गई तस्वीर टीओआई से ली गई है)

नाई बताएंगे मोदी की उपलब्धि

 Delhi Assembly election: Barber cell will promote bjp.

सैन का कहना है कि हम अपने सभी साथियों से कहेंगे कि वह लोगों को केंद्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं। साथ ही हमें अपेक्षा है कि सरकार बार्बर संघ के लिए कुछ ठोस कदम उठाएगी क्योंकि लंबे समय से हमारी अनदेखी की गई है।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना ने बताया कि इस नई शाखा ने आगामी सोमवार को एक बैठक भी बुलाई जिसमें सदस्यता अभियान के बारे में बताया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रचार के लिए पोस्टर, पैंफलेट और बैनर्स भी दिए जाएंगे जिन्हें वह अपनी दुकानों पर लगा सकें।

बता दें कि हाल में भाजपा ने अपना सदस्यता अभियान शुरु किया था। दिल्ली के नाई समुदाय को जोड़ने की रणनीति इसी प्रोग्राम का हिस्सा है। असल में भाजपा अपने इस अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़ना चाहती है, जिसमें डॉक्टर, वकील, धार्मिक संगठनों से लेकर विभिन्न पेशे से जुड़े लोग शामिल हैं।

साभार: टीओआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed