फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly election 2020 Who will win in Shaheen Bagh Okhla, who will win who get defeat

Delhi Election : शाहीन बाग वाले ओखला में किसे मिलेगी जीत, किसे मिलेगी हार? 

Thu, 06 Feb 2020 08:22 PM IST
Mohit Mudgal अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली 
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 06 Feb 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
delhi assembly election 2020 Who will win in Shaheen Bagh Okhla, who will win who get defeat
okhla - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली चुनाव की लड़ाई में शुरुआत में हासिये पर मानी जा रही भाजपा को शाहीन बाग ने बड़ा मुद्दा हाथ में थमा दिया। भाजपा इस मुद्दे के सहारे न सिर्फ चुनाव में वापस आई बल्कि अब वह जीत का दम भर रही है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिल्ली में 45 सीट जीतने का दावा किया। अगर ऐसा होता है तो इसका बड़ा श्रेय शाहीन बाग को जाएगा। लेकिन खुद शाहीन बाग वाले विधानसभा क्षेत्र ओखला में यह मुद्दा बड़ा असर डालता नहीं दिखता। शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी मानना है कि कम से कम ओखला में इस मुद्दे का कोई बड़ा असर नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन


चुनाव प्रचार में जबरदस्त उत्साह

शाहीन बाग के आसपास इलाकों में चुनाव प्रचार खूब जोर शोर से चला। प्रचार के अंतिम दिन भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान ने जगह-जगह पर अपनी जनसभाओं को सम्बोधित किया और लोगों से अपने लिए वोट मांगा। वहीं कांग्रेस के पुराने दिग्गज नेता परवेज हाशमी ने भी अपना वोटर सुनिश्चित करने की कोशिश किया। उनके सपोर्टरों ने साइकिल-मोटरसाइकिल रैली निकालकर चुनाव में अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। चुनाव प्रचार को देखकर यह स्पष्ट हुआ कि शाहीन बाग ने यहां अपना कोई बड़ा असर नहीं डाला है। 
विज्ञापन


जामिया नगर के सुल्तान सिद्दीकी ने बताया कि यहां आम आदमी पार्टी बढ़त की स्थिति में है। इसका कारण बिजली-पानी की केजरीवाल की योजना के साथ-साथ स्कूलों में बड़ा सुधार भी है। ओखला, जामिया नगर और जाकिर नगर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकालकर सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाया है। ये बदलाव अमानतुल्लाह खान की बड़ी ताकत बने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के पुराने नेता परवेज हाशमी लोगों को शीला दीक्षित के कामकाज को याद करवाते देखे जा रहे हैं। उन्हें अपने पुराने कामों का भी भरोसा है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भी उनके इलाके में जनसभा कर उनके लिए वोट मांगा है। उन्हें उम्मीद है कि उनकी इस अपील का असर पड़ेगा और कांग्रेस दुबारा इस सीट पर अपना कब्जा पा सकेगी। 

वहीं भाजपा के ब्रह्म सिंह भी अपने समर्थकों से अपने लिए एकजुट होकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। 

कैसा है माहौल 

गुरुवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के मुख्य धरना स्थल पर सिख समुदाय के लोगों ने CAA को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के साथ अपना समर्थन व्यक्त किया। पंजाब सिख किसान यूनियन के सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने शाहीन बाग से लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया तक एक मार्च भी निकाला और केंद्र सरकार से विवादित कानून वापस लेने की अपील की। 


सर्वधर्म पूजा हुई

गुरुवार को शाहीन बाग में सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर हवन, पूजन, कीर्तन और अन्य धार्मिक पूजा किया। हिन्दू धर्म के अनुसार पूजन करने वाले पंडित सुनील शास्त्री ने कहा कि हमारा धर्म विश्व बंधुत्व का आदर्श रखता है। वे पूजन के सहारे सभी समुदाय में एकता की अपील करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed