फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly election 2020 Somnath Bharti profile aap contestant from Malviya Nagar Constituency

Delhi election 2020: सोमनाथ भारती का सियासी सफर, वोटरों पर अच्छी पकड़ सबसे बड़ी ताकत

Tue, 28 Jan 2020 08:56 PM IST
देव कश्यप चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Jan 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Delhi assembly election 2020 Somnath Bharti profile aap contestant from Malviya Nagar Constituency
सोमनाथ भारती (फाइल फोटो)

आम आदमी पार्टी के जाने-माने नेता सोमनाथ भारती वर्तमान में दिल्ली के मालवीय नगर से विधायक हैं। इससे पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इस बार आम आदमी पार्टी ने उन्हें फिर से मालवीय नगर से उम्मीदवार बनाया है।  मालवीय नगर विधानसभा सीट को साउथ दिल्ली का सबसे पॉश इलाका माना जाता है। यहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के शैलेंद्र सिंह उर्फ मोंटी और कांग्रेस की नीतू वर्मा से है। पढ़ें कौन हैं सोमनाथ भारती और कैसा रहा है उनका अबतक का राजनीतिक सफर-

विज्ञापन
  • सोमनाथ भारती का जन्म 10 मई 1974 में हुआ था। भारती का बचपन बिहार के नवादा जिले के हिसुआ बाजार में बीता। यहां के एक स्थानीय स्कूल से उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और इंटरमीडिएट की शिक्षा के लिए पटना चले गए। यहां से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री लेने के बाद वह दिल्ली आ गए और दिल्ली आईआईटी से उन्होंने एमएससी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली।
  • विज्ञापन
  • 2007-08 तक आईआईटी दिल्ली एलुमनाई एसोसिएशन के सचिव रहे। 2008 में भारती ने आईआईटी दिल्ली के सीनेटर के रूप में भी कार्य किया। इसके बाद फिर वह 2011-12 तक आईआईटी दिल्ली एलुमनाई एसोसिएशन के सचिव बने।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सोमनाथ भारती राजनीति में आने से पहले वकालत करते थे। एक वकील के रूप में सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में अभ्यास कर चुके हैं। इसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया।
  • भारती ने आप उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की और 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014 तक दिल्ली सरकार में कानून, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार, कला और संस्कृति मंत्री रहे। इसके बाद आप सरकार ने इस्तीफा दे दिया। फरवरी 2015 में फिर वह मालवीय नगर से आप उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की अब वह तीसरी बार मालवीय नगर से आप के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
  • 2013 में सोमनाथ भारती ने भाजपा प्रत्याशी आरती मेहरा को हराया था, कांग्रेस की किरण वालिया तीसरे स्थान पर थी। 2015 के चुनावों में आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। सोमनाथ भारती ने 2015 के दिल्ली चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार डॉ नंदनी शर्मा को हराया था। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार योगानंद शास्त्री तीसरे स्थान पर रहे थे।
  • एक चैनल की महिला एंकर की मानहानि की शिकायत पर सोमनाथ भारती के खिलाफ मार्च 2019 में समन जारी किया गया था। महिला एंकर ने आरोप लगाया था कि सोमनाथ भारती ने 20 नवंबर 2018 में एक शो के दौरान फोन पर उसके लिए अभद्र शब्दों और भाषा का इस्तेमाल किया। उसके पेशे पर अंगुली उठाते हुए सोमनाथ भारती ने उसका अपमान किया। भारती ने कहा कि वह भाजपा की दलाल है और दलाली करती है। इस घटना को चैनल पर सभी लाइव देख रहे थे। 
  •  2014 में मालवीय नगर में सोमनाथ भारती ने आधी रात को पुलिस रेड करवाई थी, जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस मामले में सोमनाथ भारती पर अफ्रीकी मूल की नौ युवतियों ने शिकायत की थी। कोर्ट ने जनवरी 2014 में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। सोमनाथ भारती समेत 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सोमनाथ भारती पर अपने समर्थकों के साथ खिड़की एक्सटेंशन में युगांडा मूल के लोगों के घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं से छेड़खानी और बदसलूकी के आरोप लगे थे।
  • इन सबके बीच आम आदमी पार्टी का सोमनाथ भारती पर भरोसा कायम है। पार्टी ने लगातार तीसरी बार उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। मालवीय नगर सीट पर आम आदमी पार्टी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
  • कई बार विवादित रहने के कारण उन्होंने आम आदमी पार्टी की मुश्किलें जरूर बढ़ाई हैं, लेकिन फिर भी वोटरों पर अच्छी पकड़ उनकी ताकत मानी जाती है।
  • यही कारण है कि केजरीवाल भी सोमनाथ का विकल्प नहीं खोज सके और पार्टी को उन्हें ही मैदान में उतारना पड़ा। भारती के सामने भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह मोंटी और कांग्रेस प्रत्याशी नीतू वर्मा मैदान में हैं। नीतू यहां पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे ही ज्यादा उछाल रही हैं जिसका उन्हें फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed