{"_id":"5e37b7cc8ebc3e4ade212d03","slug":"delhi-assembly-election-2020-manoj-tiwari-says-condition-of-purvanchali-in-delhi-is-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: मनोज तिवारी का पूर्वांचली दांव, कहा- दिल्ली में पूर्वांचलवासियों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: मनोज तिवारी का पूर्वांचली दांव, कहा- दिल्ली में पूर्वांचलवासियों का बुरा हाल
Mon, 03 Feb 2020 11:33 AM IST
Mohit Mudgal
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चुनाव में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। भाजपा ने केजरीवाल पर आक्रमण तेज कर दिए हैं। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी ओर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पूर्वांचली दांव चल दिया है। सोमवार को मनोज तिवारी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
विज्ञापन
मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों से आए लोगों की की उपेक्षा करते हुए कहते हैं कि बिहार के लोग 500 के टिकट में दिल्ली आकर 5 लाख का ईलाज मुफ्त में करवाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोग देश के कोने-कोने में बसते हैं और विकास में अपना योगदान देते हैं और देश की राजधानी दिल्ली में ही पूर्वांचलवासियों का ही बुरा हाल है।
विज्ञापन
मनोज ने कहा कि दिल्ली में आयुष्मान योजना का लाभ लोगों को नहीं मिलता है, क्योंकि केजरीवाल ने यहां यह योजना रोककर गरीबों की अपेक्षा की है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कोई योजना केजरीवाल सरकार ने धरातल पर नहीं उतरने दी और निरंतर आरोप लगाते रहे की केंद्र सरकार इन्हें काम नहीं करने देती है।
नीतीश कुमार का वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा ने लिखा केजरीवाल ने बस सेवा के लिए अनुमति नहीं दी, पूर्वांचलियों के लिए आपके मन में इतना जहर क्यों?
केजरीवाल ने बस सेवा के लिए अनुमति नहीं दी, पूर्वांचलियों के लिए आपके मन में इतना जहर क्यों?: श्री @NitishKumar pic.twitter.com/49BH4ONop4
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 3, 2020
बता दें आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के कड़कड़डूमा सीबीडी ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।