{"_id":"5fbb690c8ebc3e9b7766aa80","slug":"delhi-arranged-150-tankers-to-reduce-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: प्रदूषण को कम करने के लिए 150 टैंकरों की व्यवस्था की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: प्रदूषण को कम करने के लिए 150 टैंकरों की व्यवस्था की
Mon, 23 Nov 2020 01:17 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:17 PM IST
सार
- धूल के प्रदूषण को कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने लगाए एंटी स्मोग गन: गोपाल राय
विज्ञापन
उड़ती धूल कर रही है परेशान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राजधानी के प्रदूषण को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को पानी के टैंकर से छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गोपाल राय ने जानकारी दी कि धूल के प्रदूषण को कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने मुख्य चौराहों और निर्माण साइट पर करीब 23 एंटी स्मॉग गन लगाए हैं।
गोपाल राय ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में एंटी स्मोग गन लगाने के अलावा पानी के छिड़काव के लिए 150 टैंकर की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी टैंकर की संख्या को और बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे दिल्ली की मुख्य सड़कों को कवर किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में प्रदूषण को देखते हुए और आवश्यकता हुई तो एंटी स्मोग गन की संख्या को बढ़ाया जाएगा।