Delhi : हवा चली तो एक्यूआई हुआ कम... 23 अंकों का सुधार, कुछ दिन नहीं होने वाला प्रदूषण के स्तर में बड़ा बदलाव
शुक्रवार के 339 की तुलना में शनिवार का एक्यूआई 316 दर्ज किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदूषण के स्तर में बड़ा बदलाव नहीं होगा। दिल्ली की हवा बेहद खराब स्थिति में बनी रहेगी।
विस्तार
मौसमी दशा के अनुकूल रहने से 24 घंटों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 23 अंकों का सुधार हुआ। शुक्रवार के 339 की तुलना में शनिवार का एक्यूआई 316 दर्ज किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदूषण के स्तर में बड़ा बदलाव नहीं होगा। दिल्ली की हवा बेहद खराब स्थिति में बनी रहेगी।
आईआईटीएम के मुताबिक, उत्तर भारत में पराली जलाने की घटनाएं शुक्रवार व शनिवार को क्रमश: 1,928 व 2,234 रिकार्ड की गईं। इस सीजन में पहली बार है कि जब इतने बड़े पैमाने पर पराली जलाई गई और दिल्ली के प्रदूषण में इसके धुएं का हिस्सा बढ़ा। इसके अलावा शुक्रवार देर रात आतिशबाजी भी हुई। इससे रात को प्रदूषण के स्तर में इजाफा हुआ, लेकिन शनिवार सुबह हवा की गति तेज होने और मौसम साफ होने से प्रदूषक दूर तक बिखर गए। दिन में फिर से प्रदूषण के स्तर में कमी आई और 24 घंटे का औसत एक्यूआई 316 पर पहुंच गया।
मंगलवार तक बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 6 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। रविवार को हवा दक्षिण-पूर्व व पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी।
एनसीआर में एक्यूआई
- गाजियाबाद----330
- दिल्ली-------316
- नोएडा-------269
- ग्रेटर नोएडा----250
- गुरुग्राम-------209
- फरीदाबाद-----166
(नोट: सीपीसीबी के मुताबिक)
दिल्ली में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
- आनंद विहार---------407
- सोनिया विहार--------366
- विवेक विहार---------365
- नॉर्थ कैंपस----------358
- बुराड़ी-------------358
- वजीरपुर------------355
- अशोक विहार--------351
- पंजाबी बाग----------347
(नोट : सीपीसीबी के मुताबिक)