फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AQI crosses 400 Air in 18 areas recorded in severe category

अगले दो दिन भारी: दिल्ली की हवा हुई और जहरीली, AQI 400 के पार; 18 इलाकों में वायु गंभीर श्रेणी में दर्ज

Sat, 23 Nov 2024 07:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 23 Nov 2024 07:26 PM IST
सार

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है। रविवार को भी कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। रात के समय स्मॉग छाया रहेगा। 

विज्ञापन
Delhi AQI crosses 400 Air in 18 areas recorded in severe category
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : adobe stock

विस्तार

राजधानी में वायु गुणवत्ता की स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है। हर तरफ स्मॉग की मोटी चादर छाई है। लोग इस प्रदूषण में सांस लेने को मजबूर हैं। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी बढ़ने लगी हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शनिवार को एक बार फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 412 दर्ज किया गया। इसमें गुरुवार के मुकाबले 19 सूचकांक की वृद्धि हुई है, जोकि गंभीर श्रेणी है। दो दिन बाद फिर हवा दमघोंटू हो गई है। वजीरपुर, जहांगीरपुरी, आनंद विहार सहित 18 इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है। यह आलम तब है जब पूरे दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू है। लेकिन, इसका भी कोई असर नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है। रविवार को भी कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। रात के समय स्मॉग छाया रहेगा। इससे हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। शनिवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। धूप निकलने के बाद आसमान में स्मॉग की मोटी चादर लिपटी रही। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। हालांकि, शाम को हवा की चाल छह किलोमीटर रही। इससे प्रदूषक कण और संघन हो गए। ऐसे में लोगों को स्मॉग का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी सबसे अधिक
आईआईटीएम के मुताबिक रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा चार से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। वहीं, शाम को हवा पश्चिम दिशा से चलेगी। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 16.423 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.469 फीसदी रही। जबकि शुक्रवार को पराली के धुएं की हिस्सेदारी 17.9 फीसदी रही। मिक्सिंग डेप्थ 1500 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 3000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 11200 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली-------412
गाजियाबाद----339
नोएडा-------322
ग्रेटर नोएडा----307
फरीदाबाद-----285
गुरुग्राम-------265
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-वजीरपुर--------450
-जहांगीरपुरी-------439
-अशोक विहार-----438
-आनंद विहार------437
-मुंडका----------433
-द्वारका सेक्टर आठ---428
-चांदनी चौक-------416
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed