फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AQI Air may deteriorate from Wednesday News in Hindi

सांसों पर गहराएगा संकट: एक दिन बाद से खराब हो सकती है दिल्ली की हवा, ठंडी हवाओं के कारण बढ़ेगा प्रदूषण का स्तर

Mon, 09 Oct 2023 08:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 Oct 2023 08:44 PM IST
सार

सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 175 दर्ज किया गया, जोकि रविवार के मुकाबले 11 अधिक है। वहीं, चार इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Delhi AQI Air may deteriorate from Wednesday News in Hindi
दिल्ली में बढ़ेगा प्रदूषण का स्तर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। मंगलवार को भी हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। इसके बाद बुधवार से हवा खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली में दो दिन के बाद हवा धीरे-धीरे प्रदूषित हो रही है। सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 175 दर्ज किया गया, जोकि रविवार के मुकाबले 11 अधिक है। वहीं, चार इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया है। बता दें दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का पहला चरण लागू है।

विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार सोमवार को हवा की दिशा पश्चिम से उत्तर-पश्चिम रही। वहीं, हवा 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। इससे हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण बढ़ रहे हैं। मंगलवार को हवा दक्षिण-पश्चिम की ओर से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 8 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने की संभावना है। इसके साथ ही बुधवार से हवा खराब श्रेणी में जाने की आशंका है। ऐसे में हवा की गति 8 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे चलेगी। इस दौरान सुबह के समय हल्की धुंध भी रहेगी। गुरुवार से सुबह के समय उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशाओं से 12 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। हालांकि, आसमान साफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार इलाकों में खराब श्रेणी में रही हवा
चार इलाकों में हवा अब भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। सोमवार को शादीपुर में एक्यूआई 287, वजीरपुर में 221, विवेक विहार 203 व आनंद विहार में 206 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित रहा, यहां एक्यूआई 218 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में है। इसके बाद गुरुग्राम 97, फरीदाबाद 186, गाजियाबाद 152 व नोएडा में एक्यूआई 146 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed