फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Another opportunity for admission in 10th-12th government schools admission window will open from tomorrow under non-plan

Delhi: सरकारी स्कूलों में 10वीं-12वीं में दाखिले का एक और अवसर, नॉन प्लान के तहत कल से खुलेगी दाखिला खिड़की

Thu, 07 Jul 2022 08:46 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 07 Jul 2022 08:46 AM IST
सार

सरकारी स्कूलों में नॉन प्लानिंग के तहत उन बच्चों को दाखिला दिया जाता है, जो किसी दूसरे स्कूल से प्रवेश लेना चाहते हों। नॉन प्लान दाखिले के लिए पहले 25 अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया के तहत कई छात्र आवेदन नहीं कर सके।

विज्ञापन
Delhi Another opportunity for admission in 10th-12th government schools admission window will open from tomorrow under non-plan
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली सरकार के नॉन प्लान दाखिले के तहत 10वीं-12वीं में प्रवेश नहीं ले सके छात्रों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा निदेशालय ऐसे छात्रों को दाखिले के लिए आवेदन करने का मौका देने जा रहा है। इसके लिए दाखिला खिड़की आठ जुलाई से खुलेगी। इच्छुक छात्र 19 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


दाखिला कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) के माध्यम से होगा। टेस्ट 25 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। 12वीं में दाखिले के लिए साइंस स्ट्रीम के साथ गणित लेने के लिए 55 फीसदी, कॉमर्स के साथ गणित लेने के लिए 50 फीसदी अंक और मानविकी के लिए 10वीं में पास होना जरूरी है।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में नॉन प्लानिंग के तहत उन बच्चों को दाखिला दिया जाता है, जो किसी दूसरे स्कूल से प्रवेश लेना चाहते हों। नॉन प्लान दाखिले के लिए पहले 25 अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया के तहत कई छात्र आवेदन नहीं कर सके। कई अभिभावक शिक्षा निदेशालय में दाखिले की गुहार लगा रहे थे। ऐसे में इस संबंध में यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे सभी छात्रों को एक मौका दिया जाएगा जो पहले आवेदन नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे

इसके बाद निदेशालय ने नॉन प्लान दाखिले का टाइम शेड्यूल व दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत जिस संबंधित स्कूल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहीं से टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र 22 जुलाई से प्राप्त किया जा सकेगा। 25 जुलाई को सुबह 10 बजे 12 बजे तक टेस्ट होने के बाद 27 जुलाई को रिजल्ट जारी किया जाएगा। दो घंटे की प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। 10वीं के लिए प्रश्नपत्र बुकलेट में पांच विषयों अंग्रेजी, हिंदी, साइंस, सोश्ल साइंस व गणित से 20-20 अंकों के प्रश्न होंगे। जबकि 12वीं की क्वैंश्चन बुकलेट स्ट्रीम के आधार पर होगी, जिसमें स्ट्रीम के अनुसार 25-25 अंकों के प्रश्न होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed