फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi anaj mandi fire tragedy politics going on manoj tiwari says how could kejriwal so emotionless

दिल्ली में अग्निकांडः 'केजरीवाल जी ऐसे संवदेन शून्य कैसे हो सकते हैं आप?'

Mon, 09 Dec 2019 08:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 09 Dec 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
delhi anaj mandi fire tragedy politics going on manoj tiwari says how could kejriwal so emotionless
दिल्ली अनाज मंडी फायर - फोटो : अमर उजाला

अनाज मंडी अग्निकांड पर दिल्ली में सियासत गर्मा गई है। राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ रही है। दरअसल, तीनों मुख्य राजनीतिक पार्टियों का कार्यक्रम छुट्टी वाले दिन तय था।

विज्ञापन


मंगला बाजार में भाजपा ने जनसभा की योजना बनाई थी। भाजयुमो ने भी तिलक नगर, उत्तम नगर, मुंडका व किराड़ी में स्थानीय विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी, जबकि आम आदमी पार्टी का इंद्रा विकास कॉलोनी में शिलान्यास कार्यक्रम था। इसी तरह कांग्रेस की जनाक्रोश रैली तय थी।
विज्ञापन


अग्निकांड के बाद भाजपा ने मंगला बाजार में प्रस्तावित जनसभा व विरोध प्रदर्शन निरस्त कर दिया। देर शाम कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद की तरफ से सोमवार को प्रस्तावित लिट्टी-चोखा कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया, लेकिन इंद्रा विकास में शिलान्यास कार्यक्रम में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिरकत की। इस दौरान हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिमारपुर के स्थानीय विधायक पंकज पुष्कर के साथ मंच पर ही कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की। सभा में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर दिल्ली में सियासत गरमा गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि जहां एक तरफ न्यू अनाज मंडी अग्निकांड के बाद दिल्ली मातम में डूबी है वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री तिमारपुर में बधाई कार्यक्रम कर रहे हैं। केजरीवाल जी ऐसे संवेदना शून्य कैसे हो सकते हैं आप?

'हादसे और शोक व्यक्त करने की जगह मुख्यमंत्री भाषणबाजी कर रहे हैं'

प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग के नीलकांत बक्शी ने इंद्रा विकास कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में विरोध होने पर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। कहा कि लोगों में रोष इतना बढ़ गया कि मुख्यमंत्री का विरोध शुरू हो गया।

हादसे और शोक व्यक्त करने की जगह मुख्यमंत्री भाषणबाजी कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि अग्निकांड में 43 लोगों की मौत पर दिल्ली में मातम है, लेकिन  यह और भी दुखद है कि मुख्यमंत्री राहत कार्य का निरीक्षण करने की जगह चुनावी उद्घाटन को जरूरी समझते हैं। हालांकि, कांग्रेस ने भी जनाक्रोश रैली को रद्द नहीं किया।

केजरीवाल सरकार जिम्मेदार : विजेंद्र गुप्ता
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस घटना के लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है। दिल्ली सरकार मुआवजे की राशि बढ़ाए व परिजनों को सरकारी नौकरी दे। आग की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए। फायर सेफ्टी को लेकर विधानसभा में गंभीर चर्चा होनी चाहिए, जिससे अग्निशमन विभाग की कमियों को दूर करने पर विचार किया जा सके। केजरीवाल सरकार हमेशा इस तरह की चर्चा से भागती रही है। विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए।

मुझे गहरा दुख पहुंचा है और अत्यंत दुखी हूं। अग्निकांड ने कई परिवारों से उनके अपनों को छीन लिया है। अग्निकांड ने पूरी दिल्ली को झकझोर दिया है। भाजपा मांग करती है कि आग लगने के कारणों की निष्पक्ष जांच हो। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।’-मनोज तिवारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed