फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Along with Delhi Police, CRPF is also responsible for the security of CM Rekha Gupta

Delhi : सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा व्यवस्था में फिर बदलाव, दिल्ली पुलिस के साथ सीआरपीएफ को फिर दिया दायित्व

Thu, 11 Sep 2025 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Sep 2025 07:03 AM IST
सार

गृह मंत्रालय के आधीन दोनों बल संयुक्त रूप से सीएम को जेड श्रेणी की सुरक्षा देंगे। सीआरपीएफ के कमांडो मुख्यमंत्री की सुरक्षा का भीतरी सुरक्षा घेरा जबकि दिल्ली पुलिस को बाहरी सुरक्षा घेरा संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   

विज्ञापन
Delhi: Along with Delhi Police, CRPF is also responsible for the security of CM Rekha Gupta
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा दिल्ली पुलिस के साथ अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) संयुक्त रूप से संभालेंगे। गृह मंत्रालय के आधीन दोनों बल संयुक्त रूप से सीएम को जेड श्रेणी की सुरक्षा देंगे। सीआरपीएफ के कमांडो मुख्यमंत्री की सुरक्षा का भीतरी सुरक्षा घेरा जबकि दिल्ली पुलिस को बाहरी सुरक्षा घेरा संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   

विज्ञापन


 दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के सशस्त्र कमांडो निकट सुरक्षा दल (क्लोज प्रोटेक्शन टीम-सीपीटी) का हिस्सा होंगे। ये मुख्यमंत्री को आम लोगों से अलग आइसोलेशन जोन प्रदान करता है। सीपीटी मुख्यमंत्री के सबसे पास का सुरक्षा घेरा होता है।  
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री आवास या उनकी उपस्थिति वाले किसी भी स्थान पर बाहरी घेरा, आवासीय सुरक्षा और प्रवेश नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (51) की सुरक्षा व्यवस्था में ये बदलाव 20 अगस्त को सिविल लाइन्स क्षेत्र में आयोजित एक जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक आरोपी राजेश भाई खिमजी द्वारा किए गए हमले के बाद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ को हटा दिया गया था
सीएम पर हमले के बाद उनकी सुरक्षा अस्थायी रूप से दिल्ली पुलिस से हटाकर सीआरपीएफ को सौंपी गई थी। कुछ समय बाद सीआरपीएफ को वहां से हटा दिया गया था। हालांकि अब केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री के लिए नई सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।


क्या होती जैड श्रेणी-:केंद्रीय वीआईपी सुरक्षा सूची के तहत सुरक्षा की श्रेणियां जैड-प्लस (एएसएल) से शुरू होकर जैड-प्लस, वाई-प्लस, वाई और एक्स तक होती हैं। सीएम रेखा गुप्ता को इस समय जैड श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय त्यागी ने बताया कि मुख्यमंत्री सीएम की जो क्लोज सुरक्षा यानी सीपीटी है उसे सीआरपीएफ संभालेगी। बाकी सुरक्षा घेरे दिल्ली पुलिस के कमांडो संभालेंगे। उन्होंने बताया कि सीएम दिल्ली से बाहर जाती है जब भी सुरक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed