{"_id":"6760b9e728a2de2b09089653","slug":"delhi-airport-is-connected-to-150-destinations-in-india-and-abroad-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Airport: भारत का पहला ऐसा एयरपोर्ट जो देश-विदेश के 150 गंतव्यों से जुड़ा, जानिए अब कौनसा शहर हुआ कनेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Airport: भारत का पहला ऐसा एयरपोर्ट जो देश-विदेश के 150 गंतव्यों से जुड़ा, जानिए अब कौनसा शहर हुआ कनेक्ट
Tue, 17 Dec 2024 05:08 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 17 Dec 2024 05:08 AM IST
सार
थाई एयर एशिया एक्स ने दिल्ली और बैंकॉक डॉन मुआंग (डीएमके) के बीच सीधी उड़ान शुरू की है। इसके बाद ही यह एयरपोर्ट ने उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने एक और उपलब्धि हासिल की है। यह एयरपोर्ट देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट बन गया है जहां से देश-विदेश के 150 गंतव्यों के लिए उड़ान संचालित हो रही है। थाई एयर एशिया एक्स ने दिल्ली और बैंकॉक डॉन मुआंग (डीएमके) के बीच सीधी उड़ान शुरू की है। इसके बाद ही यह एयरपोर्ट ने उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
दिल्ली-बैंकॉक का यह नया रूट एयरबस ए-330 विमानों के साथ सप्ताह में दो बार संचालित किया जाएगा। अगले साल जनवरी तक इसे बढ़ाकर सप्ताह में चार दिन करने की योजना है। पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली एयरपोर्ट ने 20 से ज्यादा विशेष अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ा है। पेन्ह, बाली डेनपसार, कैलगरी, मॉन्ट्रियल, वैंकूवर, वाशिंगटन डलेस, शिकागो ओ’हारे, टोक्यो हनेडा एयरपोर्ट इसमें शामिल हैं। इस एयरपोर्ट ने बीते कुछ समय में पैसेंजर ट्रांसफर वॉल्यूम में 100 फीदसी की बढ़ोतरी भी दर्ज की है। दक्षिण एशिया में एक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट लंबी दूरी की सभी जगहों में से 88 प्रतिशत जगहों से जुड़ा है। लंबी दूरी की साप्ताहिक उड़ानों में से 56 प्रतिशत इसी एयरपोर्ट से संचालित हो रहा है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले करीब 50 प्रतिशत यात्री दिल्ली से ही उड़ान भरते हैं।
विज्ञापन