{"_id":"5e4680388ebc3ee5a72bc800","slug":"delhi-airport-expresses-love-with-indigo-through-twitter-on-valentines-day-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे पर दिल्ली एयरपोर्ट को हुआ इंडिगो से इश्क, ट्वीट से किया इजहार, रिप्लाई-ओ डार्लिंग...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन डे पर दिल्ली एयरपोर्ट को हुआ इंडिगो से इश्क, ट्वीट से किया इजहार, रिप्लाई-ओ डार्लिंग...
Fri, 14 Feb 2020 05:16 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 14 Feb 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट ने किया प्रेम का इजहार
- फोटो : अमर उजाला
हीर-रांझा और लैला-मजनू की प्रेम कहानी तो आपने सुनी ही होगी। वैलेंटाइन डे के दिन अलग-अलग अंदाज में प्रेम का इजहार भी देखा होगा, लेकिन शायद ही किन्हीं निर्जीव चीजों के आपसी प्रेम के बारे में जानते होंगे। आज वैलेंटाइन डे के दिन दुनिया के सामने 'दिल्ली हवाई अड्डे' और 'इंडिगो' ने बेहद खूबसूरत अंदाज में एक दूसरे के लिए अपने प्रेम का इजहार किया है।
विज्ञापन
आज सुबह ही दिल्ली हवाई अड्डे ने इंडिगो से अपने मन की बात कही। हवाई अड्डे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि- 'हेय इंडिगो, मुझसे वादा करो कि तुम कभी मेरे रनवे से दूर नहीं भागोगे'
विज्ञापन
इसपर इंडिगो ने भी ट्वीट कर जवाब दिया कि- 'ओह डार्लिंग, तुम्हारा प्यार मुझे हमेशा सही समय पर वापस ले आता है, हर बार'। जवाब में दिल्ली हवाई अड्डे ने कहा कि हमारे एक साथ बहुत से फ्यूचर प्लान हैं। वहीं इंडिगो ने लिखा कि 'जब भी तुम ऐसा कहते हो तो कुछ-कुछ होता है'
विज्ञापन
इसके बाद हवाई अड्डे ने लिखा मैं तुम्हारे लिए दीवाना हूं। जवाब में इंडिगो ने कहा 'मुझे मालूम है हमारी प्रेम कहानी बहुत आगे जाएगी'।
Trending Videos
इस लव स्टोरी में प्रेम तो प्रगाढ़ है, लेकिन दोनों प्रेमियों के बीच जमीन-आसमान की दूरी है। दोनों कुछ समय के लिए मिलते हैं, फिर अपने निर्धारित समय से एक प्रेमी आसमान की ओर उड़ान भर लेता है और फिर से मीलों की दूरियां हो जाती हैं। ऐसे में इनके लिए भी वैलेंटाइन डे उतना ही खास है जितना आपके लिए। शायद इसीलिए लोगों को 'दिल्ली हवाई अड्डे' और 'इंडिगो' के प्रेम के इस खुले इजहार का तरीका बेहद पसंद आ रहा है।
इसके अलावा दिल्ली हवाई अड्डे ने बाकी सभी हवाई कंपनियों से भी अपने प्रेम का खुल्लम-खुल्ला इजहार किया। स्पाइसजेट को लिखा कि 'हेय फ्लाई स्पाइसजेट, वो तुम्हारा प्यार ही है जो मुझे रेड, हॉट और स्पाइसी बनाता है'।
वहीं एयर विस्तारा से कहा कि, 'हेय एयर विस्तारा, क्या तुम हमारे साथ और ऊंची उड़ान भरते रहना पसंद करोगे'? हवाई अड्डे ने एयर इंडिया के लिए लिखा कि, 'तुम हमेशा मेरी पहली फ्लाइट पर पहले प्यार जैसे रहोगे'।
इसके अलावा दिल्ली हवाई अड्डे ने बाकी सभी हवाई कंपनियों से भी अपने प्रेम का खुल्लम-खुल्ला इजहार किया। स्पाइसजेट को लिखा कि 'हेय फ्लाई स्पाइसजेट, वो तुम्हारा प्यार ही है जो मुझे रेड, हॉट और स्पाइसी बनाता है'।
वहीं एयर विस्तारा से कहा कि, 'हेय एयर विस्तारा, क्या तुम हमारे साथ और ऊंची उड़ान भरते रहना पसंद करोगे'? हवाई अड्डे ने एयर इंडिया के लिए लिखा कि, 'तुम हमेशा मेरी पहली फ्लाइट पर पहले प्यार जैसे रहोगे'।