अगले तीन दिन सांसों पर संकट बरकरार: दिल्ली की आबोहवा खराब श्रेणी में, NCR में फरीदाबाद की वायु सबसे प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 208 रहा, यह खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 198, गुरुग्राम में 159, नोएडा में 158, गाजियाबाद में 128 एक्यूआई दर्ज किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में आबोहवा खराब श्रेणी के करीब पहुंच गई है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 192 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी है। इसमें शुक्रवार के मुकाबले 50 सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कई इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रहा। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनेगी रहेगी।
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शनिवार को औसतन 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर से चली। वहीं, रविवार को हवा पूर्व से उत्तर दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है।
सोमवार को हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति आठ से 16 किमी रहने के आसार है। मंगलवार को हवा उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति आठ से 12 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।
फरीदाबाद की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 208 रहा, यह खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 198, गुरुग्राम में 159, नोएडा में 158, गाजियाबाद में 128 एक्यूआई दर्ज किया गया।