फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air quality recorded very bad after February on october 12

फरवरी के बाद पहली बार दिल्ली की हवा दर्ज हुई बेहद खराब, ज्यादातर स्थानों पर 300 से अधिक रहा एक्यूआई

Tue, 13 Oct 2020 01:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi air quality recorded very bad after February on october 12
pollution in delhi ncr - फोटो : पीटीआई

राजधानी की हवा की गुणवत्ता फरवरी के बाद सोमवार को सबसे अधिक खराब रही। इस दौरान वायु में पीएम 2.5 तथा पीएम 10 की मात्रा इस सीजन में अधिकतम दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में औसत एक्यूआई 261 रहा। रविवार को यह 216 तथा शनिवार को 221 रहा। हालांकि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक आने वाले दिनों में हवाओं का रुख बदलने से एक्यूआई में सुधार की संभावना है।

विज्ञापन


इस दौरान वायु गुणवत्ता का स्तर दिल्ली टेकभनोलोजी यूनिवर्सिटी (307), आईटीओ (315), पटपड़गंज (307), अशोक विहार (302), जहांगीरपुरी (320), विवेक विहार (351), वजीरपुर (306), बवाना (310) तथा आनंद विहार पर (312) दर्ज किया गया। इससे पहले राजधानी में वायु गुणवत्ता इतनी खराब 26 फरवरी को एक्यूआई 274 दर्ज की गई थी।  
विज्ञापन


दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार, हवा की धीमी गति से प्रदूषक जमा हो जाते हैं जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। वहीं पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से भी प्रदूषण बढ़ा है। हवा के रुख में बदलाव से आने वाले दिनों में सुधार की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को राजधानी की वायु गुणवत्ता 29 जून के बाद सबसे खराब रही थी। उस दिन सीपीसीबी ने राजधानी में 24 घंटे में औसत एक्यूआई 215 रिकार्ड किया गया था। वहीं सफर के मुताबिक बुधवार तक वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार हो सकता है। 


जानकारी के अनुसार रविवार को पंजाब तथा हरियाणा में 614 स्थानों पर पराली जलाने की बात सामने आई लेकिन यह मात्रा पिछले दो सालों के मुकाबले काफी कम रही। इससे राजधानी के वायु प्रदूषण में सोमवार को तीन फीसदी इजाफा दर्ज किया गया। हालांकि धीमी हवा तथा कम तापमान से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed