फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air is in severe category for the sixth consecutive day no effect is visible despite GRAP

दिल्ली की हवा जहरीली है: लगातार छठे दिन गंभीर श्रेणी में AQI, ग्रैप लागू होने के बावजूद साफ नहीं हुईं 'सांसें'

Wed, 20 Nov 2024 01:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 20 Nov 2024 01:35 AM IST
सार

बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम को लेकर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू है। इसके बावजूद प्रदूषण की कमी में कोई राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में लोग दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन
Delhi air is in severe category for the sixth consecutive day no effect is visible despite GRAP
राजधानी की हवा में जहर घुला - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी की हवा में जहर घुल गया है। इससे लोगों के सीने में जलन है और ज्यादा देर तक खुले में रहने से आंखों में चुभन भी हो रही है। लगातार छठे दिन हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 460 रहा, जोकि अति गंभीर श्रेणी में है। एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे प्रदूषित दर्ज की गई। 

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी हवा गंभीर श्रेणी में रह सकती है। वहीं, सुबह के समय धुंध के साथ स्मॉग छाए रहने की आशंका है। मौसमी बदलाव से कोहरा और स्मॉग की मार झेलनी पड़ रही है। इससे पालम एयरपोर्ट पर घना से कोहरा छाया रहा। यहां सुबह आठ बजे दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई। वहीं, सफदरजंग एयरपोर्ट पर भी दृश्यता 150 से 200 मीटर दर्ज की गई। जो उसके बाद सुधरकर सुबह साढ़े सात बजे 400 मीटर हो गई। इससे सड़कों पर आवाजाही पर असर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से लेकर रात तक स्मॉग की चादर छाई रही। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही हल्का स्मॉग छंटने लगा। इसके बाद शाम ढलने के साथ ही स्मॉग की चादर छाने लगी। ऐसे में लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ेगा। डिसिजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 16.787 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.561 फीसदी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। ऐसे में मिक्सिंग हाइट 1520 रही। इससे प्रदूषकों के कण और संघन हो गए। वेंटिलेशन इंडेक्स 6600 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 5200 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

सभी इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में
आनंद विहार, पटपड़गंज, द्वारका, मुंडका, नेहरू नगर समेत 30 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में रही। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशाओं की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 6 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। बुधवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। बृहस्पतिवार को हवा की चाल 2 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। इस दौरान घने से घना कोहरा छाने का अनुमान है।

ग्रैप लागू होने के बावजूद नहीं दिख रहा असर
बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम को लेकर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू है। इसके बावजूद प्रदूषण की कमी में कोई राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में लोग दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। जिम्मेदार एजेंसियां व विभाग बेखौफ है। निर्माण से लेकर विध्वंस कार्य में प्रतिबंध होने के बावजूद निर्माण कार्य किया जा रहा है।

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
-दिल्ली---------460
-गाजियाबाद------434
-गुरुग्राम---------402
-ग्रेटर नोएडा------372
-नोएडा---------370
-फरीदाबाद-------320
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
 

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-आनंद विहार-----479
-दिलशाद गार्डन----476
-जहांगीरपुरी------475
-नरेला----------473
-रोहिणी---------472
-द्वारका सेक्टर आठ---466
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

बीते छह दिनों में दिल्ली का एक्यूआई
14 नवंबर-------426
15 नवंबर-------402
16 नवंबर-------435
17 नवंबर-------452
18 नवंबर-------494
19 नवंबर-------460
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed