फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi air is in poor category breathing is difficult

अगले दो दिन भारी: खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, सांस लेने में हो रही तकलीफ, खांसी-जुकाम ने भी बढ़ाई परेशानी

Fri, 13 Dec 2024 07:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Dec 2024 07:31 PM IST
सार

24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 5000 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। शनिवार को हवा विभिन्न दिशा से चलने का अनुमान है।

विज्ञापन
delhi air is in poor category breathing is difficult
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में मौसमी दशाओं में बदलाव आने से हवा खराब श्रेणी में बरकरार है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं, खांसी-जुकाम की परेशानी हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 दर्ज किया गया। 24 घंटे के भीतर 26 सूचकांक की कमी आई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है।

विज्ञापन

बवाना, मुंडका, जहांगीरपुरी सहित 12 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा। जबकि आनंद विहार, अशोक विहार, आया नगर समेत 16 इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शनिवार को रात के समय कुहासा छाया रहेगा। साथ ही, आसमान में हल्का स्मॉग रहेगा। ऐसे में अगले दो दिनों तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार ही बना रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शुक्रवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 14 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। इससे हल्का कोहरा रहा। जबकि शाम को हवा की चाल और कम हो गई, जोकि आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रह गई। मिक्सिंग डेप्थ 950 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 8000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 5000 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। शनिवार को हवा विभिन्न दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा चार किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। रविवार को हवा विभिन्न दिशा से चलेगी, तब तक एक्यूआई खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली-------262
गुरुग्राम-------237
ग्रेटर नोएडा----190
नोएडा-------173
गाजियाबाद----137
फरीदाबाद-----111
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed