फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air in very poor category Ghaziabad most polluted in NCR Faridabad cleanest

दिल्ली की हवा हुई और जहरीली: बेहद खराब श्रेणी में वायु, NCR में गाजियाबाद सबसे दूषित; फरीदाबाद सबसे साफ

Fri, 14 Nov 2025 10:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 14 Nov 2025 10:09 PM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार को हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहने की आशंका है। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Delhi air in very poor category Ghaziabad most polluted in NCR Faridabad cleanest
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदूषण की अधिकता के कारण शुक्रवार को हवा गंभीर श्रेणी से निकलकर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। सुबह की शुरुआत हल्की धुंध और कोहरे से हुई। वहीं, कुहासे के साथ स्मॉग की चादर भी दिखाई दी। इस कारण दृश्यता भी सही रही। इस दौरान सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

राजधानी समेत एनसीआर में पराली जलाने की घटनाओं व वाहनों से निकलने वाले धुएं ने हवा में पीएम2.5 को घोल दिया है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 19.824 फीसदी रहा। वहीं, हवा में पराली से होने वाला प्रदूषण 17 फीसदी रहा। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 387 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें गुरुवार की तुलना में 14 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, एनसीआर में दिल्ली के बाद गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 370 दर्ज किया गया, यह बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 368, नोएडा में 364 और गुरुग्राम में 278 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 258 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। 

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार को हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहने की आशंका है। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

सीपीसीबी के अनुसार, शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से पांच किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1400 मीटर रही। इसके अलावा वेंटिलेशन इंडेक्स 7700 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed