फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air in very bad category delhi most polluted in NCR

दिल्ली की हवा बेहद खराब: NCR में राजधानी की हवा सर्वाधिक प्रदूषित, रविवार को खराब श्रेणी में पहुंचेगी वायु

Fri, 15 Dec 2023 03:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Dec 2023 03:21 AM IST
सार

Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को 29 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें बवाना में सबसे अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 380 रहा।

विज्ञापन
Delhi air in very bad category delhi most polluted in NCR
दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा की दिशा व गति बदलने से प्रदूषण में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अब भी बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। 29 इलाकों में हवा बेहद खराब व व सात इलाकों में खराब श्रेणी में रही। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार दर्ज किया गया। एनसीआर में दिल्ली की हवा एक बार फिर सर्वाधिक प्रदूषित रही। गुरुवार को एक्यूआई 326 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। यह बुधवार के मुकाबले 52 सूचकांक कम है। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश रविवार को हवा बेहद खराब से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंचेगी।

विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक गुरुवार को हवा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। शुक्रवार को हवा पश्चिम से उत्तर दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार है। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पू्र्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की चाल चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पू्र्व दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति चार से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। ऐसे में हवा बेहद खराब से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंचने के आसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

29 इलाकों में हवा रही बेहद खराब श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को 29 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें बवाना में सबसे अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 380 रहा। मुंडका में 366, वजीरपुर में 361, विवेक विहार में 357, पंजाबी बाग में 356 व सोनिया विहार में 354 सूचकांक दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। साथ ही, सात इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नजफगढ़ में 296, डीटीयू में 290, मथुरा रोड़ में 282, श्री अरबिदों मार्ग में 279, लोधी रोड़ में 260 व दिलशाद गार्डन में 248 सूचकांक दर्ज किया गया। जोकि खराब श्रेणी है।

विज्ञापन

एनसीआर में दिल्ली की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 326 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में 278, गाजियाबाद में 264, नोएडा में 282, ग्रेटर नोएडा में 277 व गुरुग्राम में 282 एक्यूआई दर्ज किया गया, यह खराब श्रेणी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed