{"_id":"65acb447091ac2195100e8a3","slug":"delhi-aiims-withdrew-its-decision-to-close-opd-services-till-2-30-pm-on-january-22-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: एम्स और सफदरजंग सहित अन्य अस्पताल में कल भी खुलेगी OPD, आधे दिन की छुट्टी का फैसला लिया गया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: एम्स और सफदरजंग सहित अन्य अस्पताल में कल भी खुलेगी OPD, आधे दिन की छुट्टी का फैसला लिया गया वापस
Sun, 21 Jan 2024 11:36 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:36 AM IST
सार
Delhi AIIMS News: दिल्ली एम्स ने 22 जनवरी दोपहर 2.30 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद करने का अपना फैसला वापस लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली एम्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान सोमवार को एम्स, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग, लोकनायक, जीटीबी, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में ओपीडी की सुविधा जारी रहेगी। इस दौरान अन्य जांच व सर्जरी भी पहले की तरह होगी। ओपीडी के लिए सुबह आठ से दस बजे तक पर्चियां बनेंगी। एक दिन पहले ही एम्स ने आदेश जारी कर ढाई बजे तक ओपीडी व अन्य सुविधाओं को निलंबित करने का आदेश दिया था। अब मरीजों को होने वाली समस्या को देखते हुए एम्स ने अपने पुराने आदेश को वापस लिया और नए आदेश में ओपीडी व अन्य सुविधाओं को जारी रखने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि एम्स के ओपीडी बंद रखने के आदेश के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए। लोगों ने कहा कि रविवार को एम्स की सुविधा बंद रही। सोमवार को भी यदि ओपीडी नहीं होती तो इस दिन इलाज करवाने आने वाले हजारों लोगों को परेशानी होगी। एम्स में इलाज करवाने के लिए लोग दिल्ली के बाहर से आकर सड़कों पर रहते हैं। ऐसे में ओपीडी सुविधा बंद नहीं करनी चाहिए। इस विरोध के बाद एम्स प्रशासन ने अपना फैसला बदल दिया। बताते चलें कि दिल्ली में केंद्र और दिल्ली सरकार के अस्पतालों में रोजाना 60 हजार से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज करवाने आते हैं।
विज्ञापन