Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: AIIMS security personnel will work like Delhi Police

Police Academy: एम्स सुरक्षाकर्मी दिल्ली पुलिस के अंदाज में करेंगे काम, पहले बैच में अकादमी से 30 को प्रशिक्षण

Tue, 19 Aug 2025 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 06:45 AM IST
सार

इसके लिए झड़ोदा कलां स्थित दिल्ली पुलिस अकादमी में एम्स सुरक्षाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। पहले बैच में 30 स्थायी सुरक्षा जवानों को यह प्रशिक्षण मिला है।

विज्ञापन
Delhi: AIIMS security personnel will work like Delhi Police
Delhi AIIMS - फोटो : ANI

विस्तार

एम्स दिल्ली के सुरक्षाकर्मी दिल्ली पुलिस की तरह सुरक्षा व्यवस्था संभालते दिखेंगे। इसके लिए झड़ोदा कलां स्थित दिल्ली पुलिस अकादमी में एम्स सुरक्षाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। पहले बैच में 30 स्थायी सुरक्षा जवानों को यह प्रशिक्षण मिला है।

विज्ञापन


एम्स के इन सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा कौशल, निगरानी तकनीक, आगंतुक प्रबंधन, संघर्ष निवारण तकनीक, भीड़ नियंत्रण, कतार प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा और निकासी प्रक्रिया, आपदा प्रबंधन, चिकित्सा आपातकालीन सहायता, आतंकवादी खतरे के बारे में जागरूकता, अस्पताल-विशिष्ट प्रोटोकॉल, संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा, वीवीआईपी गतिविधियों को संभालने और मरीजों की रक्षा के कर्तव्य का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण में सुरक्षा कर्मियों को नैतिक आचरण और सत्यनिष्ठा, लैंगिक संवेदनशीलता और उत्पीड़न विरोधी, मरीज सेवा शिष्टाचार, टीमवर्क और अनुशासन, घटना रिपोर्ट लेखन के बारे में भी सिखाया गया है। सुरक्षकर्मियों को सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने, स्थानीय अधिकारियों और अस्पताल निकाय के महत्वपूर्ण आपातकालीन फोन नंबर, विभिन्न समूहों के प्रति सुरक्षा गार्ड का व्यवहार, कानूनी एवं नैतिक प्रशिक्षण और अधिनियम जैसे विविध विषयों पर गहन सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
एम्स का मानना है कि इस प्रशिक्षण से एम्स सुरक्षा जवानों की कार्यक्षमता, अनुशासन, आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और कानून व्यवस्था में समझ को और भी बेहतर बनाने में मदद मिली है। इसके अलावा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को विशेष महत्व दिया गया ताकि एम्स के सुरक्षा जवान हर परिस्थिति में सक्षम बने रहें। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाना है। जिससे रोजाना आने वाले डॉक्टर, मरीजों, आगंतुकों और एम्स कर्मचारियों की सुरक्षा बेहतर हो सकें।


वहीं, प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सुरक्षाकर्मियों को एम्स निदेशक प्रो. एम श्रीनिवास और मुख्य सुरक्षा अधिकारी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने बधाई देते हुए अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। एम्स का मानना है कि सुरक्षा की दृष्टि से एम्स में यह एक बहुत ही ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed