फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi AIIMS rules change Preference given to online appointments other patients have to wait

AIIMS के नियमों में बड़ा बदलाव: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट वालों को ही तरजीह, बाकी मरीजों को करना पड़ेगा लंबा इंतजार

Sat, 03 Jan 2026 09:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 03 Jan 2026 09:39 PM IST
सार

नए नियमों के तहत बिना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के आने वाले मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रेफरल मरीजों को खास प्राथमिकता इसलिए दी जा रही है, क्योंकि वे ऐसे मामले होते हैं जिनका इलाज दूसरे अस्पतालों में मुश्किल होता है।

विज्ञापन
delhi AIIMS rules change Preference given to online appointments other patients have to wait
दिल्ली एम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स) ने इलाज के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ऑनलाइन अपॉइंटमेंट वाले मरीजों और दूसरे अस्पतालों से रेफर होकर आने वाले मरीजों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने बताया कि एम्स छोटी-मोटी बीमारियों जैसे खांसी-जुकाम के लिए नहीं बना है। यह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, जहां गंभीर और जटिल मामलों का इलाज होता है। 

विज्ञापन

हर साल आते हैं 50 लाख मरीज
उन्होंने कहा कि हर साल एम्स की ओपीडी में करीब 50 लाख मरीज आते हैं। इतनी बड़ी संख्या में संसाधन कम पड़ जाते हैं। इसलिए प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सामान्य बीमारियों के लिए लोग स्थानीय अस्पतालों या क्लिनिक में जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि जरूरतमंद को मिले इलाज
नए नियमों के तहत बिना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के आने वाले मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रेफरल मरीजों को खास प्राथमिकता इसलिए दी जा रही है, क्योंकि वे ऐसे मामले होते हैं जिनका इलाज दूसरे अस्पतालों में मुश्किल होता है। डॉ. श्रीनिवास ने बताया कि रेफर मामले ही एम्स की असली जिम्मेदारी है। उन्होंने दावा किया कि ये बदलाव जल्द लागू हो जाएंगे। एम्स ने मरीजों से अपील की है कि ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर आएं जिससे अस्पताल में भीड़ कम होगी और जरूरतमंद मरीजों को फायदा पहुंचेगा।

विज्ञापन

ऐसे बुक करें ऑनलाइन अपॉइंटमेंट
ऐसे बुक करें अपॉइंटमेंट ... ors.gov.in वेबसाइट पर जाएं नीले रंग में लिखे बुक अपॉइंटमेंट पर क्लिक करें। सारी जारूरी जानकारी भरें। अगर कोई गंभीर समस्या हो, तो रेफरल लेटर साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed