{"_id":"57bd92994f1c1be55dd4f032","slug":"delhi-agra-national-highway-fifth-deadline-miss","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की पांचवीं डेडलाइन भी मिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की पांचवीं डेडलाइन भी मिस
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 25 Aug 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
national highway
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर प्रोजेक्ट अपनी पांचवीं डेडलाइन भी मिस कर चुका है। बाटा चौक और बड़खल फ्लाईओवर का काम अगस्त मध्य तक पूरा करने का दावा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने किया था, लेकिन छह महीने की लेटलतीफी के बाद भी हाईवे से गुजरने वाले दो लाख से ज्यादा वाहनों को आधी अधूरी राहत देने की तैयारी है।
विज्ञापन
दरअसल, 30 अगस्त तक बाटा फ्लाईओवर वाहनों के लिए खोलने का दावा किया जा रहा है लेकिन बड़खल फ्लाईओवर के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। हाईवे पर जाम का झाम झेल रहे लाखों लोगों को पिछले छह महीने से राहत तो नहीं मिली लेकिन तारीख पर तारीख जरूर मिलती रही।
विज्ञापन
फरीदाबाद की सीमा में छह फ्लाईओवर निर्माणाधीन है, जिनमें से दो इस साल मार्च तक बनकर तैयार होने थे, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार के कारण फ्लाईओवर प्रोजेक्ट एक के बाद एक डेडलाइन मिस करते रहे। जर्जर सड़क और जाम में फंसकर न केवल लोगों का समय बर्बाद हो रहा है बल्कि रोजाना लाखों करोड़ों रुपये का ईधन भी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
बाटा फ्लाईओवर की फिनिशिंग बाकी
फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो गया है। अब इसकी फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। फ्लाईओवर पर सड़क की एक लेयर बनाई जा चुकी है, अब दूसरी लेयर का काम किया जा रहा है। निर्माण कंपनी के मुताबिक अगर मौसम ठीक रहा तो 30 अगस्त से पहले इसे तैयार कर एनएचएआई को सुपुर्द कर दिया जाएगा। मौसम खराब होने पर इसमें देरी हो सकती है।
20 सितंबर तक बडख़ल फ्लाईओवर
दोनों ही फ्लाईओवर का काम राख के अभाव में लंबे समय तक अटका रहा, क्योंकि दिल्ली में ग्रीन टैक्स की वजह से एनटीपीसी बदरपुर से मंगाई जा रही राख महंगी हो गई थी। बड़खल चौक फ्लाईओवर का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है। अब सड़क बनाने का काम शुरू करने की तैयारी है। इस फ्लाईओवर की अगली डेडलाइन अब 20 सितंबर तय की गई है।
दोनों फ्लाईओवर की कब-कब मिस हुई डेडलाइन
पहली डेडलाइन 30 मार्च
दूसरी डेडलाइन 08 जून
तीसरी डेडलाइन 30 जून
चौथी डेडलाइन 30 जुलाई
पांचवीं डेडलाइन 15 अगस्त तक
बाकी फ्लाईओवर के लिए अभी इंतजार
बाटा चौक और बड़खल फ्लाईओवर के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसके अलावा ओल्ड फरीदाबाद चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर को अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि बाकी तीन फ्लाईओवर के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। बल्लभगढ़ में बनाए जा रहे सबसे लंबे फ्लाईओवर का काम मेट्रो प्रोजेक्ट के चलते रुका हुआ है।
30 अगस्त से पहले बाटा चौक फ्लाईओवर को कंपलीट करने की पूरी कोशिश रहेगी। अगर मौसम खराब हुआ तो इसमें देरी हो सकती है। अन्य फ्लाईओवर का काम भी तेजी से चल रहा है।-सचेंद्र, प्रोजेक्ट मैनेजर-निर्माण कंपनी
कहां कितना औसत काम
बाटा चौक 95 फीसदी
बड़खल चौक 90 फीसदी
ओल्ड चौक 80 फीसदी
अजरौंदा चौक 60 फीसदी
एनएचपीसी 10 फीसदी
बल्लभगढ़ 20 फीसदी
हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट पर एक नजर
कुल लंबाई 360 किलोमीटर (आनाजाना)
प्रोजेक्ट की लागत करीब 3000 करोड़ रुपये
डेडलाइन जून 2017