फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-Agra high speed train flagged off for a trial run

उम्मीद से अधिक तेज निकली 'सेमी बुलेट ट्रेन'

Thu, 03 Jul 2014 04:28 PM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Agra high speed train flagged off for a trial run

नई दिल्ली-आगरा रेल ट्रैक पर चलाई जाने वाली सेमी बुलेट ट्रेन ट्रायल का ट्रायल पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई सेमी बुलेट ट्रेन अनुमानित समय से पहले ही आगरा पहुंच गई है।

विज्ञापन


यह नई दिल्ली से रवाना होकर ओल्ड फरीदाबाद, न्यू फरीदाबाद, बल्लभगढ़, असावटी, पलवल से होते हुए आगरा पहुंची। उम्मीद जताई जा रही रही थी कि ट्रेन दोपहर 1:30 बजे के आसपास आगरा पहुंचेगी। लेकिन ट्रेन करीब 100 मिनट में ही आगरा पहुंच गई।
विज्ञापन

ऐतिहासिक ट्रेन का ट्रायल पूरा

Delhi-Agra high speed train flagged off for a trial run

नई दिल्ली-आगरा रेल ट्रैक पर चलाई जाने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन ट्रायल के लिए दिल्ली से आगरा के लिए रवाना कर दी गई है।

रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) और रेलवे अधिकारियों ने 160 किलोमीटर की रफ्तार पर चलने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के यार्ड में पहुंचे नए कोच की तकनीकी जांच दोबारा करने के साथ ही पूरे ट्रैक को चेक करने के बाद बृहस्पतिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इसे रवाना किया।

सेमी हाईस्पीड ट्रेन का कोच कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी में बना है। ट्रायल रन सफल होने पर उम्मीद है कि इसे निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से नियमित रूप से चलाने की तारीख तय कर दी जाएगी।

कल होगा आखिरी टेस्ट

Delhi-Agra high speed train flagged off for a trial run

डीआरएम अनुराग सचान ने बताया कि इसे कोच तो शताब्दी एक्सप्रेस की तरह ही सुविधाजनक हैं, लेकिन इसकी गति उससे भी ज्यादा है। उन्होंने बातया कि जांच में कोच और ट्रैक को सही पाया गया था।

ट्रेन बीच-बीच में 160 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ेगी। वापसी में यह आगरा से दोपहर 1:50 पर चलेगी और नई दिल्ली अपराह्न 3:55 पर पहुंचेगी। 4 जुलाई को नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन की जांच फिर से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed