फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: accused Rahul Meena turns out to be a vulgar talker

Delhi: दुष्कर्म का आरोपी  राहुल मीणा निकला गंदी बात का लती, सट्टे में जीते रुपये कॉल गर्ल पर करता था खर्च

Sat, 25 Apr 2026 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Apr 2026 06:53 AM IST
सार

यह खुलासा पुलिस पूछताछ में खुद उसने किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने बताया कि ऑनलाइन गेम में जीती हुई रकम वह काल गर्ल्स पर खर्च करता था। इसके अलावा उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने की भी लत थी।

विज्ञापन
Delhi: accused Rahul Meena turns out to be a vulgar talker
आरोपी राहुल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआरएस अफसर की बेटी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी राहुल मीणा यौन लती निकला है। यह खुलासा पुलिस पूछताछ में खुद उसने किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने बताया कि ऑनलाइन गेम में जीती हुई रकम वह काल गर्ल्स पर खर्च करता था। इसके अलावा उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने की भी लत थी।

विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती का फोन साथ ले गया था और उसे झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपी के खून से सने कपड़े भी बरामद हो गए हैं। दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि आरोपी राहुल मीणा ने मृतका का मोबाइल फोन फेंक दिया था।
विज्ञापन


किसी व्यक्ति से इस फोन को उठा लिया था और अपने साथ ले गया था। पुलिस ने उस व्यक्ति से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी को उन जगहों पर ले जाकर पहचान करा रही है जहां वह गया था या रहा था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि वह शुक्रवार को मृतका के माता-पिता से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल का फोन भी खोलेगा कई राज
राहुल मीणा ने अपना खुद का फोन जिसे बेचा है, उस शख्स से उस फोन की बरामदगी के लिए भी टीमें राजस्थान में काम कर रही हैं। राहुल मीणा का फोन उसकी सेक्सहोलिक लत का पूरा खुलासा करेगा जो जांच में काफी महत्वपूर्ण है।

आरोपी का अतीत उजागर, गांव में आक्रामक व्यवहार के लिए है चर्चित
दक्षिणी दिल्ली के कैलाश हिल्स में रहने वाले वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले की जांच में जुटी टीमें वारदात से जुड़ी एक-एक कड़ी को जोड़ने में जुटी हैं। पुलिस की एक टीम के मुताबिक आरोपी राहुल मीणा अपने पैतृक गांव में अपने आक्रामक व्यवहार के लिए कुख्यात है।  दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि टीम घटनास्थल का फिर दौरा किया।

इस दौरान दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी भी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज जहां की उपलब्ध नहीं हैं उन स्थानों का दृश्य पुनर्निर्माण (सीन रीक्रिएट) किया जा रहा है। टीम आरोपी को साथ ले जाने पर भी विचार कर रही है। आरोपी की मानसिक स्थिति के बारे में सूत्रों ने बताया कि राहुल मीणा के भीतर साइकोपैथिक प्रवृत्तियां भी झलकती है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली की घटना से कुछ घंटे पहले राजस्थान के अलवर में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। 

पोस्टमार्टम में पता चला कि मांसपेशियों में आंतरिक रक्तस्राव हुआ था
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के एक सभ्रांत इलाके में बुधवार को एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद उसके शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हो गया। उसके दोनों हाथों और पैरों पर कई खरोंच के निशान एवं घाव, नाक की हड्डी में ‘फ्रैक्चर’ तथा गला घोंटना का पता लगने के अलावा पोस्टमार्टम के दौरान ये भी पता लगा है कि गर्दन की जांच के दौरान, ‘स्टर्नोक्लेइडोमास्टॉइड’, ‘स्टर्नोथाइरॉइड’ और ‘स्टर्नोहायॉइड’ मांसपेशियों में आंतरिक रक्तस्राव हुआ था। पोस्टमार्टम करने वाले एक डाक्टर ने पुलिस को बताया कि थाइरॉइड उपास्थि (कॉटिलेज) के दोनों हिस्सों में ‘फ्रैक्चर’ पाया, जबकि ‘हायॉइड’ हड्डी अक्षुण्ण थी।

सभी आंतरिक अंगों में रक्त का जमाव मिला, जो गला घोंटने के कारण दम घुटने से हुई मृत्यु के अनुरूप था।डॉक्टर ने बताया कि फॉरेंसिक जांच के लिए कई नमूने सुरक्षित रखे गए हैं, जिनमें विसरा, ‘लिगेचर मटेरियल’, नाखून के खुरचन, जाली में लगा खून और गुप्तांगों से लिए गए स्वैब आदि शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षित रखे गए स्वैब और नाखून के खुरचन को आगे की जांच के लिए भेजा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बलात्कार हुआ था या नहीं।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स में हुए इस अपराध की मौजूदा जांच के बीच फोरेंसिक निष्कर्ष में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। हालांकि पुलिस अभी इनका खुलासा नहीं कर रही है।  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने मीडिया को बताया था कि युवती को (22) को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुप्ता ने बताया कि बाहरी जांच में प्रतिरोध के अनुरूप कई चोटें पाई गईं। चेहरे पर कई घाव और खरोंचे के निशान मिलें, नाक की हड्डी में फ्रैक्चर भी पाया गया, जो किसी भारी वस्तु से प्रहार का संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed