{"_id":"5f25267f79f5914ce3610f78","slug":"delhi-accused-arrested-with-red-sandalwood-worth-rs-50-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 50 लाख रुपये की लाल चंदन की लकड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 50 लाख रुपये की लाल चंदन की लकड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार
Sat, 01 Aug 2020 01:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
जब्त की गई लाल चंदन की लकड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रतिबंधित लालचंदन लड़की की तस्करी करने वाले तस्कर को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से करीब 50 लाख रुपये की लाल चंदन बरामद किया गया है। तस्कर लाल चंदन को हैदराबाद और राजस्थान से लाता था और दिल्ली व आसपास के राज्यों में भेजता था। पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि आरोपी लाल चंदन को विदेशों में भी तस्करी करता था।
अपराध शाखा डीसीपी राजेश देव के अनुसार इंस्पेक्टर पंकज अराड़ा की देखरेख में एसआई लेखराज व हवलदार योगेन्द्र की टीम ने लाल चंदन तस्कर भोलेराम कश्यप(44) को गांव गढ़ी मेंडू, दिल्ली से 30 जुलाई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय आरोपी ने फरार होने की कोशिश की थी। इसके कब्ले 1797. 05 किलो लाल चंदन बरामद किया गया है। इसने लाल चंदन को रखने के लिए गोदाम पांच हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर ले रखा था। आरोपी मूलरूप से गांव गोला गोकारन, तहसील गोला जिला लखीमपुर खीरी यूपी का रहने वाला है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ये लाल चंदन को यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हिसार(हरियाणा) में बेचता था। पुलिस ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लालचंदन का इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधन और इत्र आदि में होता है। इसकी चीन व जापन समेत कई देशों भारी मांग है। लालचंदन की लकड़ी की ब्रिकी भारी में प्रतिबंधित है।