फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Accident Audi crossed the divider and hit a car coming from the other side, one person died

Delhi Accident: दिल्ली में ऑडी का कहर... डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ से आ रही कार को मारी टक्कर, एक शख्स की मौत

Sat, 11 Jan 2025 10:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 11 Jan 2025 10:58 AM IST
सार

दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस में डिवाइडर पार कर एक ऑडी कार ने दूसरी तरफ से आ रही अर्टिगा कार को टक्कर मार दी। हादसे में अर्टिगा कार के ड्राइवर की मौत हो गई है और ऑडी सवार फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Delhi Accident Audi crossed the divider and hit a car coming from the other side, one person died
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस में बड़ा हादसा हुआ है। यहां डिवाइडर पार कर एक ऑडी कार ने दूसरी तरफ से आ रही अर्टिगा कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में अर्टिगा कार के ड्राइवर की मौत हो गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ऑडी सवार कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ऑडी कार बरामद कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के जरिए ऑडी कार चलाने वालों का पता लग रही है।

विज्ञापन

 

कार-टेंपो की टक्कर में दो की मौत
अलीपुर इलाके में एक रिट्ज कार और आयशर टेंपो के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस आयशर को जब्त कर उसके चालक की तलाश कर रही है। घटना के समय कार में सवार चारों युवक सिंघु में अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। मृतक की शिनाख्त झंडा चौक नरेला निवासी पराश और सिंघू गांव निवासी हितेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान आदर्श कॉलोनी हिसार हरियाणा निवासी अमन और बांकनेर नरेला निवासी रोहित के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि 8 जनवरी की सुबह 11.30 बजे पुलिस को मेन जीटी रोड से ताजपुर की ओर जाने वाली सड़क पर कार और टेंपो में टक्कर होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि कार और टेंपो की आमने सामने की टक्कर हुई है। कार टेंपो में घुसी हुई थी। पता चला कि हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजपुर निवासी रामनिवास अपनी कार से दो घायलों को पास के अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस दो अन्य घायलों को लेकर राजा हरिशचंद अस्पताल पहुंची। सभी गंभीर रूप से घायल थे। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद अमन को लोकनायक, पराश को मैक्स अस्पताल, रोहित को लोक नायक जबकि हितेश को गंगाराम अस्पताल में रेफर कर दिया। चारों बयान देने की हालत में नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed