{"_id":"61fbb6707196b133187fb350","slug":"delhi-a-month-later-for-the-second-time-in-a-year-a-heart-transplant-was-done-at-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एक महीने बाद साल में दूसरी बार एम्स में हुआ दिल का प्रत्यारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एक महीने बाद साल में दूसरी बार एम्स में हुआ दिल का प्रत्यारोपण
Thu, 03 Feb 2022 04:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 03 Feb 2022 04:33 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने हवाई अड्डे से एम्स तक बनाया ग्रीन कॉरिडोर और देर रात तक प्रत्यारोपण की प्रक्रिया जारी रही।
विज्ञापन
ग्रीन कॉरिडोर -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महीने बाद साल में दूसरी बार दिल्ली एम्स में दिल का प्रत्यारोपण हुआ है। बुधवार देर रात तक डॉक्टरों की एक टीम प्रत्यारोपण में व्यस्त रही। वहीं समय पर अस्पताल तक मेडिकल टीम पहुंचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने हवाई अड्डे से लेकर एम्स तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। जानकारी के अनुसार बुधवार को दिल्ली एम्स की आर्बो टीम से पुलिस को प्रत्यारोपण की सूचना मिली।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एम्स के मुख्य अस्पताल तक के लिए 16 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया। शाम चार बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंचने के बाद मेडिकल टीम 18 मिनट में ही एम्स तक पहुंच गई और उसके बाद प्रत्यारोपण शुरू हुआ।
विज्ञापन
उधर एम्स से जानकारी मिली है कि देर रात तक वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम प्रत्यारोपण में व्यस्त रही। एम्स के अनुसार चंडीगढ़ पीजीआई में एक मरीज के ब्रेन डेड होने और अंगदान की सूचना मिलने के बाद एम्स की टीम दिल्ली से रवाना हुई। दोपहर तक टीम वहां पहुंची और दिल निकालने के बाद उसे सुरक्षित एम्स तक लाया गया।
विज्ञापन