{"_id":"65e26b488995ee82980cdd13","slug":"delhi-a-man-died-after-falling-into-a-pit-dug-for-a-sewer-line-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर शख्स की मौत, लापरवाही का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर शख्स की मौत, लापरवाही का मुकदमा दर्ज
Sat, 02 Mar 2024 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 Mar 2024 05:27 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त रमेश चंद (43) के रूप में हुई है। गड्ढे में गिरने से रमेश के सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीपुर के मोहम्मदपुर गांव में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रमेश चंद (43) के रूप में हुई है। गड्ढे में गिरने से रमेश के सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 28 फरवरी की रात अलीपुर थाना पुलिस को बुराड़ी अस्पताल से एक अचेत व्यक्ति को भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
जहां पता चला कि अचेत व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। रमेश चंद को उनके भाई दिवेश ने अस्पताल में भर्ती कराया था। दिवेश ने पुलिस को बताया कि उनके घर की गली में सीवर लाइन के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया है। जिसमें उनके भाई गिर गए थे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन