फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: A five year old innocent was murdered for honeymoon

Delhi : हनीमून के लिए की थी पांच वर्ष के मासूम की हत्या, जमानत पर फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Wed, 02 Oct 2024 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 06:27 AM IST
सार

आरोपी ने पड़ोस में रहने वाले पांच वर्ष के मासूम का अपहरण कर लिया और उसके पिता से 20 हजार की फिरौती मांगी। पिता फिरौती नहीं दे पाया तो ओखला निवासी रोहित (27) ने बच्चे की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Delhi: A five year old innocent was murdered for honeymoon
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के बाद हनीमून के लिए पैसे की जरूरत थी। ऐसे में आरोपी ने पड़ोस में रहने वाले पांच वर्ष के मासूम का अपहरण कर लिया और उसके पिता से 20 हजार की फिरौती मांगी। पिता फिरौती नहीं दे पाया तो ओखला निवासी रोहित (27) ने बच्चे की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


इसके बाद वह पीड़ित के घर ही बिस्तरों में बच्चे के शव को छिपा आया। परिवार को जब शव के सड़ने की बदबू आने लगी तो बच्चे की हत्या का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जमानत मिलने के बाद फरार हुए रोहित को गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार पीड़ित परिवार ने अपने पांच वर्ष के बच्चे के लापता होने की शिकायत 27 सितंबर, 2017 को ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी थी। 
विज्ञापन


बच्चे के पिता के पास फिरौती के लिए फोन आया, जिसमें बच्चे को छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये मांगे गए। दो दिन बाद जब शिकायतकर्ता के घर से दुर्गंध आई तो अपहृत बालक का शव बिस्तर से बरामद हुआ। जांच के बाद पड़ोसी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी ने बताया कि नई शादी के बाद उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए  साजिश के तहत उसने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरोल मिलने के बाद फरार हो गया था आरोपी
मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी को पैरोल दी गई, लेकिन सुनवाई में आने की बजाय वह फरार हो गया। एसीपी/आईएससी की देखरेख में इंस्पेक्टर कमल कुमार व इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन के नेतृत्व में एसआई गुलाब सिंह, आशीष शर्मा और समय सिंह, एएसआई शैलेंद्र सिंह, राकेश कुमार और जफरुद्दीन की टीम ने पुल प्रहलादपुर इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग ने की पड़ोसी की हत्या, दो पकड़े
मंगोलपुरी में शराब पीकर गाली गलौज करने से मना करने पर पड़ोसी के नाबालिग बेटे ने एक शख्स पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप घायल सर्वेश को परिवार वाले संजय गांधी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग और उसके पिता को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात को पुलिस को दो किरायेदारों के बीच झगड़ा होने के दौरान एक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस एन ब्लॉक मंगाेलपुरी पहुंची। जहां पता चला कि घायल को अस्पताल ले गए है। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। घटना के चश्मदीद और मृतक के बेटे सन्नी ने पुलिस को बताया कि उसका एक पड़ोसी पहली मंजिल पर रहता है। 


सोमवार रात वह शराब पीने के बाद जोर जोर से गाली दे रहा था। साथ ही उसके परिवार वालों को परेशान कर रहा था तो पिता ने उसको गाली गलौज नहीं करने के लिए कहा। आरोपी झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान आरोपी के नाबालिग बेटे ने सर्वेश के पैर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाप बेटा मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सन्नी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed