फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi 8 year old girl ask money to buy cheese mother scold she left home found in 24 hours

मां की डांट से नाराज 8 साल की बच्ची ने छोड़ा घर, मां से मांगे थे इस काम के लिए पैसे

Tue, 04 Jun 2019 01:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 04 Jun 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
delhi 8 year old girl ask money to buy cheese mother scold she left home found in 24 hours
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में मां की डांट से क्षुब्ध होकर 8 साल की एक मासूम बच्ची ने घर छोड़ दिया। पुलिस ने 24 घंटे में बच्ची को उसके एक रिश्तेदार के घर से ढूंढ निकाला। वह अपनी मां के साथ जाने से इंकार कर रही थी। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कराई। बाद में उसे जेजे बोर्ड में पेश कर मां के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपने परिवार के साथ गांधी नगर इलाके में रहती है। उसकी मां घरों में काम करती है। शनिवार को उसने अपनी बेटी के गायब होने की सूचना गांधी नगर थाने में दी।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि शनिवार सुबह बेटी दुकान से कुछ लाने के लिए पैसे मांग रही थी। इस पर उसे डांट दिया था। महिला के पास बेटी की कोई फोटो भी नहीं थी। पुलिस ने आसपास के करीब 23 थानों में बच्ची के हुलिए की जानकारी देकर उसका पता लगाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज में बच्ची अकेली जाती हुई दिखाई दी।

पुलिस उसे तलाश करती हुई सीलमपुर पहुंची तो वहां लोगों ने उसी हूलिये की बच्ची को घूमते हुए देखे जाने की बात की। वहां से बच्ची उसके रिश्तेदार के घर से बरामद कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed