फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi 5 people who vandalize aimim MP asaduddin owaisi house in delhi arresyted by delhi police

दिल्ली: सांसद असदुद्दीन ओवैसी के घर पर तोड़फोड़, पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया

Tue, 21 Sep 2021 09:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 Sep 2021 09:48 PM IST
सार

असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित बंगले पर मंगलवार शाम तोड़फोड़ का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Delhi 5 people who vandalize aimim MP asaduddin owaisi house in delhi arresyted by delhi police
असदुद्दीन ओवैसी के घर पर हुई तोड़फोड़ - फोटो : एएनआई

विस्तार

हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के 24-अशोक रोड, नई दिल्ली स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया और इसके बाद तोड़फोड़ की।  प्रदर्शनकारियों ने ओवैसी के घर के बाहर लगी नेम प्लेट, लैंप और खिड़की का शीशा भी तोड़ दिया। इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी अपने आवास पर मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया था। सूचना के बाद नई दिल्ली जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत ले लिया है। संसद मार्ग थाना पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

 
ओवैसी 24, अशोक रोड पर रहते हैं। हिंदू सेना के कार्यकर्ता सोमवार शाम उनके आवास पर पहुंच गए और तोड़फोड़ कर दी। हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने बताया कि कार्यकर्ता ओवैसी और उनके भाई के हिंदू विरोधी बयानों से नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद असदुद्दीन ओवैसी लगातार हिंदू विरोधी बयान देकर सुर्खियों में रहने की कोशिश करते हैं, जिसके कारण उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश में एक मामला भी दर्ज किया गया है। कुछ वर्ष पूर्व उनके भाई हिंदू विरोधी बयानों के कारण गिरफ्तार भी हुए थे।

ओवैसी बंधु एक खास धर्म के लोगों को रिझाने के लिए हमेशा हिंदुओं को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू सेना ओवैसी से आग्रह करती है कि वह अपनी सभाओं में भड़काऊ हिंदू विरोधी बयान देना बंद करें। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। 


ओवैसी बोले- कट्टरता के लिए भाजपा जिम्मेदार
घर पर हमले के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि, लोगों की इस कट्टरता के लिए भाजपा जिम्मेदार है। अगर एक सांसद के घर पर इस तरह से हमला होता है तो इससे क्या संदेश जाता है? ओवैसी इस वक्त यूपी में है और जब उनसे बातचीत की गई तो वह शिवपाल यादव से मिलने गए थे। उन्होंने कहा, मैं शिवपाल यादव से मिलने आया हूं, वह उत्तर प्रदेश के बहुत बड़े नेता हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed