फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 4 more toy banks to be opened in the coming days

दिल्ली : आगामी दिनों में 4 और खिलौना बैंक खोले जाएंगे

Mon, 28 Dec 2020 06:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Dec 2020 06:11 PM IST
सार

  • दक्षिणी निगम में खोला गया पहला खिलौना बैंक
  • आगामी दिनों में 4 और खिलौना बैंक खोले जाएंगे

विज्ञापन
Delhi: 4 more toy banks to be opened in the coming days
खिलौना बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के नजफगढ़ जोन में अनूठी पहल के तहत द्वारका के सेक्टर 23 में जरूरतमंद बच्चों के लिए पहला खिलौना बैंक खोला गया है। खिलौना बैंक में कोई भी व्यक्ति खिलौनों को दान भी कर सकता है। दक्षिणी निगम महापौर अनामिका ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के मद्देनजर यह खिलौना बैंक खोला गया है। यहां बच्चे खिलौनों के साथ खेल सकते हैं और अपने घर पर भी ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कदम से बच्चों को खिलौना उपलब्ध कराने के साथ खिलौनों का पुन: प्रयोग भी किया जा सकेगा।अक्सर यह देखा जाता है कि लोग पुराने खिलौनों को कूड़ा समझ कर फेंक देते हैं जिससे पर्यावरण की भी हानि होती है, लेकिन अब खिलौनों को पुन: उपयोग कर  बच्चों के प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन


नजफगढ़ जोन के उपायुक्त राधा कृष्ण ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में सुधार के लिए किए गए प्रयासों के तहत इस प्रयास को शामिल किया गया है। आगामी दिनों में भी नजफगढ़ जोन में ऐसे 4 और बैंक खोले जाएंगे जहां खिलौने दान किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed