फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi 32 year man faked identity of 81 year old man to go america but lastly do small mistake arrest

81 साल का बुजुर्ग बन अमेरिका जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा युवक, एक गलती ने खोली सारी पोल

Tue, 10 Sep 2019 01:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 10 Sep 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
delhi 32 year man faked identity of 81 year old man to go america but lastly do small mistake arrest
बुजुर्ग का भेष बनाकर पहुंचा एयरपोर्ट - फोटो : PTI

देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे(आईजीआई) से एक 32 साल के युवक की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है, जो अपने आप में बेहद हैरान करने वाली है।

विज्ञापन


वैसे तो आईजीआई एयरपोर्ट पर किसी न किसी वजह से लोगों की गिरफ्तारी होती ही रहती है लेकिन इस युवक की गिरफ्तारी का मामला थोड़ा अजीब है। दरअसल यह युवक इसलिए गिरफ्तार हुआ क्योंकि ये एक 81 साल के बुजुर्ग के पासपोर्ट पर अमेरिका जाना चाहता था।
विज्ञापन


सिर्फ यही नहीं इस युवक ने 81 साल का दिखने के लिए उक्त 81 साल के बुजुर्ग के जैसे हुलिया भी बना लिया। युवक ने न सिर्फ बुजुर्ग जैसे बाल और दाढ़ी को सफेद किया बल्कि उसके जैसे कपड़े और चश्मा भी पहन लिया। आगे जानिए फिर ऐसा क्या हुआ जो उस युवक का राज खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि युवक ने अपना हुलिया बुजुर्ग के जैसा बनाने के साथ ही किसी को शक न हो इसके लिए व्हीलचेयर पर ही एयरपोर्ट पहुंचा। लेकिन वो कहते हैं न कि अपराधी कितना भी शातिर हो कोई न कोई गलती करता ही है।

ऐसा ही कुछ इस युवक ने किया उसने सब कुछ तो बुजुर्ग के जैसा बना लिया लेकिन चेहरे पर नकली झुर्रियां नहीं बना पाया। वह युवा त्वचा की वजह से पकड़ा गया। उसकी युवा त्वचा उसके उम्र की गवाही दे रही थी जिससे सुरक्षा कर्मियों को उस पर शक हो गया।

यह घटना रविवार की है। रात करीब 8 बजे युवक आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर भेष बदलकर व्हीलचेयर से पहुंचा। वह रात 10 बजकर 45 मिनट वाली फ्लाइट से न्यूयॉर्क जाना चाहता था। जब सुरक्षाकर्मी ने उसे मेटल डिटेक्टर गेट से होकर गुजरने को कहा तो उसने उम्र का हवाला देते हुए चल सकने में असमर्थता जताई।

इस दौरान उसने अपनी आवाज भारी करके बात करने की कोशिश की लेकिन उसकी युवा त्वचा देख जांच कर्मियों को शक हुआ। उसके चेहरे पर भी झुर्रियां नहीं थीं। फिर उसका पासपोर्ट चेक किया गया जो सही पाया गया।

पासपोर्ट में उसका नाम अमरीक सिंह था और बर्थडे 1 फरवरी 1938। जब अधिकारियों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसे अपना सच बताना पड़ा। तब उसने बताया कि उसका असली नाम जयेश पटेल है और उम्र 32 साल निवासी अहमदाबाद है। 

जयेश ने दलाल से खरीदा था वीजा लगा पासपोर्ट

जयेश से पूछताछ में पता चला है कि उसे कैसे भी अमेरिका जाना था इसलिए उसने एक दलाल से संपर्क किया। दलाल ने जयेश को एक 81 साल के बुजुर्ग का वीजा लगा पासपोर्ट दे दिया। उस पासपोर्ट में जैसी तस्वीर थी वैसा ही हुलिया बनाकर जयेश एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed